Coronavirus India: देश में कोरोना के 15 हजार नए मामले, 24 घंटे में 13,924 मरीज हुए ठीक

India Coronavirus Updates देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4 लाख 10 हजार 461 हो गई है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2020 09:37 AM (IST) Updated:Sun, 21 Jun 2020 11:46 AM (IST)
Coronavirus India: देश में कोरोना के 15 हजार नए मामले, 24 घंटे में 13,924 मरीज हुए ठीक
Coronavirus India: देश में कोरोना के 15 हजार नए मामले, 24 घंटे में 13,924 मरीज हुए ठीक

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले लोगों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। देश में कोरोना के कुल 4,10,461 मरीज हैं, इसमें से अब तक 2.27 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.69 लाख एक्टिव केस बचे हैं। जानलेवा वायरस से अब तक 13,254 लोगों की मौत हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के सर्वाधिक 15,413 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 306 लोगों की मौत भी हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4 लाख 10 हजार 461 पहुंच गई है। इसमें से 2,27,755 लोग ठीक हो चुके हैं, 1,69,451 एक्टिव मामले हैं, जबकि कुल 13,254 लोगों की जान जा चुकी है।

306 deaths and highest single-day spike of 15413 new #COVID19 positive cases reported in India in last 24 hrs.

Positive cases in India cross 4 Lakh, stands at 4,10,461 including 169451 active cases, 227756 cured/discharged/migrated & 13254 deaths: Ministry of Health pic.twitter.com/s4xzVBykVF

— ANI (@ANI) June 21, 2020

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मरीजों की जांच भी लगातार बढ़ रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड करीब 1,90,730 लोगों की जांच की गई है। अब तक 66,07,226 से अधिक लोगों का परीक्षण किया जा चुका है। मौजूदा समय में कुल 953 प्रयोगशालाओं (699 सरकारी और 254 निजी) में कोरोना वायरस के मरीजों की जांच की जा रहा है।

राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या

राज्य - संक्रमित

महाराष्ट्र - 1,28,205

तमिलनाडु - 56,845

दिल्ली - 56,746

गुजरात - 26,680

उत्तर प्रदेश - 16,595

राजस्थान - 15,536

बंगाल - 13,531

मध्य प्रदेश - 11,724

हरियाणा - 10,223

कर्नाटक - 8,697

आंध्र प्रदेश - 8,452

बिहार - 7,533

तेलंगाना - 7,072

जम्मू-कश्मीर - 5,834

असम - 4,904

ओडिशा - 4,856

पंजाब - 3,952

केरल - 3,039

उत्तराखंड - 2,301

छत्तीसगढ़ - 2,041

झारखंड - 1,965

त्रिपुरा - 1,186

लद्दाख - 863

मणिपुर - 777

गोवा - 754

हिमाचल प्रदेश - 656

चंडीगढ़ - 404

पुडुचेरी - 286

नगालैंड- 201

मिजोरम - 140

अरुणाचल - 135

सिक्किम - 70

दादरा और नगर हवेली- 68

अंडमान-निकोबार - 47

मेघालय - 44

chat bot
आपका साथी