Coronavirus: पश्चिम बंगाल में 9 और कर्नाटक में 10 महीने का बच्चा कोरोना वायरस की चपेट में आया

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना वायरस की चपेट में दो मासूम भी आ गए हैं। कर्नाटक में 10 और पश्चिम बंगाल में 9 महीने का बच्चा इससे संक्रमित हो गए हैं।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sat, 28 Mar 2020 11:55 AM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2020 12:59 PM (IST)
Coronavirus: पश्चिम बंगाल में 9 और कर्नाटक में 10 महीने का बच्चा कोरोना वायरस की चपेट में आया
Coronavirus: पश्चिम बंगाल में 9 और कर्नाटक में 10 महीने का बच्चा कोरोना वायरस की चपेट में आया

 कोलकाता, पीटीआइ। देश में लगातार कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसी बीच      दो मासूम भी इसकी चपेट में आ गए हैं। पश्चिम बंगाल में नो महीने का मासूम और तमिलनाडु में 10 महीने का बच्चा वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इन दोनों का ही विदेश यात्रा की कोई हिस्ट्री नहीं है। दरअसल, पश्चिम बंगाल में भी कोरोना वायरस के पांच नए मामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि तीन बच्चों सहित एक परिवार के पांच सदस्यों ने पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोविद -19 (कोरोना वायरस) के लिए किया गया टेस्ट पॉजिटिव आया है।

इसी के साथ पश्चिम बंगाल में संक्रमित मरीजों की संख्या 15 तक पहुंच गई है।  संक्रमित हुए पांच लोगों में से एक नौ महीने का बच्चा, छह साल की लड़की, 11 साल का लड़का और 27 और 45 साल की दो महिलाएं हैं। अधिकारी ने बताया कि 21 साल की महिला हाल ही में दिल्ली आई थी। जहां वह अमेरिका से लौट एक शख्स के संपर्क में आई। 

जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 800 के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक 78 संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं। इस दौरान 19 मरीजों की मौत भी हो गई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। ताकि वायरस के प्रसार को कम किया जा सकें। इसके साथ ही जो लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कोरोना वायरस के प्रसर को कम करने के लिए एतिहात के तौर पर बाकी देशों ने भी लॉकडाउन लगाया हुआ है। 

कोरोना वायरस पूरे दुनिया में पैर पसार चुका है। सभी देश आज इससे संक्रमित हो गए हैं। अमेरिका संक्रमित मरीजों की संख्या में पहले स्थास  पर पहुंच गया है। यहां एक लाख से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद सबसे अधिक लोग चीन में संक्रमित हुए थे। बता दें कि कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से ही हुई थी। पिछले साल यहां इस वायरस का पहला मामला सामना आया था। 

chat bot
आपका साथी