दिल्‍ली चुनाव में दहाई का आंकड़ा पार करेगी कांग्रेस : शीला दीक्षित

पन्‍द्रह साल तक लगातार दिल्‍ली की सत्‍ता पर काबिज रहने वाली कांग्रेस को दिल्‍ली विधानसभा चुनावों में कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है। लेकिन कांग्रेस नेता और दिल्‍ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित का कहना है कि चुनावों में कांग्रेस दहाई का आंकड़ा पार करेगी।

By T empEdited By: Publish:Fri, 06 Feb 2015 01:02 PM (IST) Updated:Fri, 06 Feb 2015 02:12 PM (IST)
दिल्‍ली चुनाव में दहाई का आंकड़ा पार करेगी कांग्रेस : शीला दीक्षित

नई दिल्ली। पन्द्रह साल तक लगातार दिल्ली की सत्ता पर काबिज रहने वाली कांग्रेस को दिल्ली विधानसभा चुनावों में कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है। लेकिन कांग्रेस नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का कहना है कि चुनावों में कांग्रेस दहाई का आंकड़ा पार करेगी।

शीला दीक्षित पिछले विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल से हार गई थीं। इस बार शीला दीक्षित ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़े हैं, लेकिन उन्हें यकीन है कि कांग्रेस को इन चुनावों में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा, 'आपके ओपिनियन पोल में आम आदमी पार्टी और भाजपा को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है और इन पोल में कांग्रेस पिछड़ती दिख रही है, लेकिन ध्यान रहे कि ये सिर्फ ओपिनियन पोल हैं। परिणामों के लिए 10 फरवरी का इंतजार करिए।'

साथ ही शीला दीक्षित ने कहा, 'सच्चाई यह है कि कांग्रेस को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। मेरा दावा है कि कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव में दहाई के अंक पर जरूर पहुंचेगी। कांग्रेस को कम से कम 10 सीटें मिलेंगी।' गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ आठ सीटें मिली थीं और शीला दीक्षित समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता चुनाव हार गए थे।

इसे भी पढ़ें:मतदान के बाद जांच का हिस्सा बनेंगे बाल्यान: आप

इसे भी पढ़ें:दिल्ली चुनाव: भाजपा के विज्ञापनों पर आप, कांग्रेस ने उठाए सवाल

chat bot
आपका साथी