BHU हिंसा पर चुप्पी को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना़

कांग्रसे ने बीएचयू में हुई हिंसा को लेकर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Mon, 25 Sep 2017 02:31 PM (IST) Updated:Mon, 25 Sep 2017 06:43 PM (IST)
BHU हिंसा पर चुप्पी को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना़
BHU हिंसा पर चुप्पी को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना़

नई दिल्ली (एजेंसी)। बनारस हिंदू विश्वविद्याल में छात्रों का आंदोलन भले ही थोड़ा शांत हो गया है लेकिन इसे लेकर राजनीति लगातार गर्म हो रही है। बीएचयू में हुई हिंसा को लेकर अब कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी हर मुद्दों पर बोलते हैं लेकिन उन्हीं के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लड़कियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर उन्होंने अभी तक चुप्पी साध रखी है।

ट्वीटर के जरिए मनीष तिवारी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा, 'हमारे प्रधानमंत्री वैसे तो हर मुद्दे को लेकर ट्वीटर पर अपनी राय रखते हैं और अपने मन की बात करते हैं लेकिन राज्य पुलिस द्वारा छात्राओं की पिटाई की गई उस पर वह चुप हैं। मोदी जी के कथनी और करनी में बड़ा अंतर है.. एक तरफ वो लड़कियों को पढ़ाने की बात पर जोर देते हैं और जब लड़कियां पढ़ने के लिए जाती हैं तो उनको तंग किया जाता है।'

अपने अगले ट्वीट में पूर्व केंद्रीय मंत्री तिवारी ने कहा, 'दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के बजाय उत्तर प्रदेश पुलिस लड़कियों पर मुकदमे दर्ज कर रही है। यह किस तरह का प्रशासन है।' बीएचयू के कुलपति जी.सी. त्रिपाठी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि लड़कियों को शाम 6 बजे बाद हॉस्टल से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाती है।

आपको बता दें कि बीएचयू में छेड़खानी का विरोध करते हुए सिंहद्वार पर दो दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं का आंदोलन शनिवार को हिंसक हो गया था। शनिवार देर रात तक यूनिवर्सिटी परिसर में बवाल होता रहा। रात एक बजे तक पुलिस और छात्राओं के बीच झड़प होती रही। हालात इतने बेकाबू हो गए कि 1500 से ज्यादा पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। पुलिस और छात्राओं के बीच हुई झड़प में कई छात्राएं घायल हो गईं। पुलिस ने हवाई फायरिंग की और छात्राओं ने पथराव किया। 

 यह भी पढ़ें: बीएचयू से सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 यह भी पढ़ें: BHU विवादः अधिकारियों पर गिरी गाज, 1000 छात्रों पर FIR दर्ज

chat bot
आपका साथी