Chhattisgarh: आदिवासी नेता मोहन मरकाम को तत्काल प्रभाव से बनाया गया प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष

मोहन मरकाम वर्तमान में कोंडागांव से विधायक हैं। वे दूसरी बार चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे हैं।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Fri, 28 Jun 2019 03:56 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jun 2019 03:56 PM (IST)
Chhattisgarh: आदिवासी नेता मोहन मरकाम को तत्काल प्रभाव से बनाया गया प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष
Chhattisgarh: आदिवासी नेता मोहन मरकाम को तत्काल प्रभाव से बनाया गया प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष

रायपुर, जेएनएन/एएनआइ। छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी गई है। बस्तर के आदिवासी नेता और विधायक मोहन मरकाम को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मरकाम को तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए योग्य नेता की तलाश की जा रही थी।

Congress President Rahul Gandhi appoints Mohan Markam as the President of Chhattisgarh Pradesh Congress Committee with immediate effect. pic.twitter.com/vApeCGPILN— ANI (@ANI) June 28, 2019

पिछले दिनों प्रदेश के स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने जानकारी दी थी कि पीसीसी के अगले अध्यक्ष बस्तर से ही होंगे। इसके बाद मोहन मरकाम का नाम उभर कर सामने आया था। कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी की अनुशंसा पर शुक्रवार को इस पर के लिए मोहन मरकाम के नाम की विधिवत घोषणा कर दी गई है।

मोहन मरकाम वर्तमान में कोंडागांव से विधायक हैं। वे दूसरी बार चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे हैं। बता दें कि प्रदेश में पहली बार किसी आदिवासी नेता को पीसीसी का अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुस्र्वार को बस्तर के कांगे्रस नेताओं को दिल्ली बुलाया था।

वहां चर्चा के बाद मोहन मरकाम का नाम तय किया गया। मोहन मरकाम की पीसीसी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मोहन के सुलझे व्यक्तित्व के प्रभावशाली नेता हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी को और भी ज्यादा मजबूती मिलेगी।

chat bot
आपका साथी