शत्रुघ्न के बगावती सुर, कांग्रेस सांसदों के निलंबन को बताया गलत

शत्रुघ्न सिन्हां ने कांग्रेस सांसदों के निलंबन को गलत बताया है। इतना ही नहीं भाजपा के धुर विरोधी नेता नीतीश कुमार की प्रशंसा में भी उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। सिन्हा ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुआ उनको जनमानस का सम्मानित नेता बताया है।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2015 01:35 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2015 02:13 PM (IST)
शत्रुघ्न के बगावती सुर, कांग्रेस सांसदों के निलंबन को बताया गलत

नई दिल्ली। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बगावती सुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने कांग्रेस सांसदों के निलंबन को गलत बताया है। इतना ही नहीं भाजपा के धुर विरोधी नेता नीतीश कुमार की प्रशंसा में भी उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। सिन्हा ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुआ उनको जनमानस का सम्मानित नेता बताया है।

अभी ज्यादा दिन नहीं बीते हैं जब शत्रुघ्न सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा और नीतीश कुमार की ये मुलाकात विगत 25 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के तुरंत बाद हुई थी। सिन्हा अचानक मुख्यमंत्री से मिलने उनके सरकारी आवास पहुंच गए थे।

इसके बाद से वे मीडिया की सुर्खियों में हैं। बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि वह मुलाकात व्यक्तिगत थी और वे भाजपा में पूरी मजबूती के साथ बने हुए हैं।

इतना ही नहीं शत्रुघ्न सिन्हा के साथ-साथ उनकी पत्नी की भी जेडीयू के साथ बढ़ती करीबी की चर्चाएं जोरों पर हैं। दो दिन पहले ही खबर आई थी कि पूनम सिन्हा ने जेडीयू का दामन थाम लिया है और बिहार में होने वाले चुनाव में वे जेडीयू के टिकट के साथ चुनावी मैदान में उतरने वाली हैं। हालांकि इस खबर की पुष्टि न ही शत्रुघ्न सिन्हा ने की और ना ही उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने।

chat bot
आपका साथी