'कांग्रेस और वाम दल जैसी पार्टियां वैचारिक रूप से दिवालिया'; नड्डा बोले- ये दल दिल्ली में साथ, बाहर हैं जुदा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए में कांग्रेस और वाम दल जैसी पार्टियां वैचारिक रूप से दिवालिया हो गई हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस माकपा और भाकपा के दोहरे मानदंड और पाखंड यहां दिखाई दे रहे हैं। भाकपा महासचिव डी. राजा की पत्नी (एनी राजा) एलडीएफ उम्मीदवार के रूप में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

By AgencyEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2024 10:00 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2024 10:00 PM (IST)
'कांग्रेस और वाम दल जैसी पार्टियां वैचारिक रूप से दिवालिया'; नड्डा बोले- ये दल दिल्ली में साथ, बाहर हैं जुदा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (फोटो: ANI)

HighLights

  • कांग्रेस नेताओं को ईवीएम से कोई समस्या नहीं: जेपी नड्डा
  • हरेक वोट भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ होगा: जेपी नड्डा
  • नड्डा ने जनता से मतदान जरूर करने की अपील की

पीटीआई, वायनाड। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए में कांग्रेस और वाम दल जैसी पार्टियां 'वैचारिक रूप से दिवालिया' हो गई हैं। उन्होंने भाजपा का विरोध करने के लिए दिल्ली में सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखते हुए दिल्ली के बाहर एक-दूसरे के साथ अपनी भयंकर चुनावी लड़ाई को जारी रखा है।

नड्डा ने क्या कुछ कहा?

अपने उम्मीदवार के सुरेंद्रन के लिए सुल्तान बाथेरी में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग द्वारा आयोजित रोड शो के इतर भाजपा प्रमुख ने वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एलडीएफ के भाकपा के एनी राजा के बीच चुनावी लड़ाई का हवाला दिया। उन्होंने अपने दावे को मजबूत करने के लिए कांग्रेस और वाम दलों के बीच इस लड़ाई की ओर इशारा किया और अन्य जगहों पर प्रतिद्वंद्विता के बावजूद नई दिल्ली में उनके शीर्ष नेतृत्व के बीच स्पष्ट सौहार्द को उजागर किया। नड्डा ने कहा,

राहुल गांधी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, माकपा और भाकपा के दोहरे मानदंड और पाखंड यहां दिखाई दे रहे हैं। भाकपा महासचिव डी. राजा की पत्नी (एनी राजा) एलडीएफ उम्मीदवार के रूप में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। हालांकि, दिल्ली में डी. राजा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बीच बैठे हैं, वे वैचारिक रूप से दिवालिया हैं, और परिणाम यहां स्पष्ट है।

यह भी पढ़ें: पीएम ने 10 सालों में 70 दौरे किए... मोदी सरकार में मुख्यधारा में शामिल हुआ पूर्वोत्तर, नड्डा ने दावे के पीछे बताई वजह

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के आरोप, अगर ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं तो भाजपा 180 से अधिक सीटें नहीं जीत पाएगी, पर सवाल के जवाब में भाजपा प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को ईवीएम से कोई समस्या नहीं है। उनकी पार्टी कर्नाटक जैसे चुनाव जीतती है।

'आपका वोट भ्रष्टाचार, परिवारवाद के खिलाफ'

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने पहले चरण के मतदान के बीच दावा किया कि हरेक वोट भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ होगा। उन्होंने जनता से अपील की वह मतदान जरूर करें और चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। वह मानते हैं कि इससे सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास और सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि हरेक वोट से देश को सुरक्षित और समृद्ध बनाने का काम करेगा।

यह भी पढ़ें: जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- उनकी नीति उत्तर पूर्व को अलग-थलग करना है

chat bot
आपका साथी