अगस्ता वेस्टलैंड: कांग्रेस अपने देश से ज्यादा इटली के साथ- अनुराग ठाकुर

ठाकुर ने कहा कि 750 करोड़ की डील को 3700 करोड़ में खरीदना, किसी और वातावरण में जाकर टेस्ट करना सिर्फ इटली की कंपनी को लाभ देकर देश को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया।

By Atul GuptaEdited By: Publish:Sun, 08 May 2016 04:01 AM (IST) Updated:Sun, 08 May 2016 04:07 AM (IST)
अगस्ता वेस्टलैंड: कांग्रेस अपने देश से ज्यादा इटली के साथ- अनुराग ठाकुर

इंदौर। बीसीसीआइ के सचिव और भाजपा सांसदअनुराग ठाकुर ने अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में कांग्रेस, सीबीआइ और ईडी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में खरीदे गए हेलीकॉप्टर घटिया निकले थे। उसके बाद भी इसी कंपनी से सौदा कर इटली को लाभ पहुंचाया गया। कांग्रेस का मन अपने देश से ज्यादा इटली के साथ है।

शनिवार सुबह इंदौर पहुंचे ठाकुर ने कहा कि 750 करोड़ की डील को 3700 करोड़ में खरीदना, किसी और वातावरण में जाकर टेस्ट करना सिर्फ इटली की कंपनी को लाभ देकर देश को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया।

इटली में नवंबर 2011 में पूरे मामले का खुलासा हो गया था तो 2013 तक यूपीए सरकार ने क्या किया। मामला उलझने लगा तो सीबीआइ को जांच सौंपी। पहले नौ माह तक सीबीआइ ने मामला अटकाए रखा, फिर आठ माह ईडी ने। सरकार इस मामले को बोफोर्स नहीं बनने देगी।(साभार- नई दुनिया)

पढ़ें- हेलीकॉप्टर घोटाले के लिए पूर्व यूपीए सरकार पर बरसे अनुराग

chat bot
आपका साथी