..जब औचक निरीक्षण पर पहुंच गए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार सुबह सूचना और प्रसारण मंत्रालय का औचक निरीक्षण कर कई अधिकारियों को लेटलतीफ पाया। देर से दफ्तर आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार के साथ ही एक दिन की आकस्मिक छुंट्टी लेने को कहकर लौटा दिया गया।

By Edited By: Publish:Tue, 01 Jul 2014 09:43 AM (IST) Updated:Tue, 01 Jul 2014 10:45 AM (IST)
..जब औचक निरीक्षण पर पहुंच गए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार सुबह सूचना और प्रसारण मंत्रालय का औचक निरीक्षण कर कई अधिकारियों को लेटलतीफ पाया। देर से दफ्तर आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार के साथ ही एक दिन की आकस्मिक छुंट्टी लेने को कहकर लौटा दिया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जावड़ेकर सुबह नौ बजे ही शास्त्री भवन पहुंच गए और साढ़े नौ बजे तक मंत्रालय के कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि कई अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। कुछ अनुभाग तो बिल्कुल खाली पड़े थे। एक अधिकारी ने बताया कि बहुत लोग दस बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे थे। मंत्री ने देर से आने वालों को आफिस में प्रवेश से रोक दिया। देर से आने वालों को एक दिन की आकस्मिक छुट्टी लेने को कहा गया।

जावड़ेकर के औचक निरीक्षण के बाद सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव बिमल जुल्का ने भी वरिष्ठ अधिकारियों से समय पर आने के लिए स्टाफ पर दबाव बनाने को कहा है। इस संबंध में एक सर्कुलर भी जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली नई सरकार ने जनता की बेहतर सेवा के लिए समय की पाबंदी पर जोर दिया है।

पढ़ें: सोशल मीडिया से देश का मूड भापेंगे मोदी

chat bot
आपका साथी