ठंड से कांपा उत्तर भारत, कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 12.7 डिग्री

उत्तर भारत में शीतलहर बढऩे के साथ ही कश्मीर घाटी में तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Wed, 27 Dec 2017 06:24 AM (IST) Updated:Wed, 27 Dec 2017 06:24 AM (IST)
ठंड से कांपा उत्तर भारत, कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 12.7 डिग्री
ठंड से कांपा उत्तर भारत, कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 12.7 डिग्री

जेएनएन, नई दिल्ली। उत्तर भारत में शीतलहर बढऩे के साथ ही कश्मीर घाटी में तापमान जमाव बिंदु तक पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर में माइनस 15.4 डिग्री के साथ कारगिल सबसे सर्द रहा। लेह का तापमान माइनस 12.7 रिकॉर्ड किया गया। हिमाचल प्रदेश का केलंग माइनस 8.6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.4 रहा। हरियाणा का हिसार 6.1 के साथ सबसे सर्द जिला रहा। उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर न्यूनतम तापमान 3.4 के साथ राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा। इसके अलावा गोरखपुर, फैजाबाद, कानपुर और लखनऊ में भी तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।


हालांकि देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कड़ाके की ठंड से फिलहाल थोड़ी राहत मिली, लेकिन शुक्रवार से एक बार फिर कंपकंपाहट बढऩे का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल जम्मू कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। हवा भी दक्षिण की ओर से चल रही है और उसकी शांत गति बनी हुई है।
हिमाचल में अभी नहीं बर्फबारी के आसार
हिमाचल प्रदेश में अभी बर्फबारी के आसार नहीं है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार वातावरण में वह नमी नहीं है, जिससे कि आने वाले दिनों में बर्फबारी या वर्षा की संभावना हो। राज्य के जनजातीय क्षेत्र केलंग में जहां चार दिन पहले न्यूनतम तापमान -12 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क चुका था, वहीं मंगलवार को यह तापमान -8.6 तक पहुंच गया।

रोहतांग दर्रा पैदल राहगीरों के लिए बंद
लाहुल घाटी को कुल्लू से जोडऩे वाला रोहतांग दर्रा पैदल राहगीरों के लिए बंद हो गया है। दर्रे में 11 दिसंबर को भारी बर्फबारी हुई थी, तब से दर्रा वाहनों के लिए बंद हो गया था लेकिन पैदल राहगीरों के लिए खुला रखा था। रोहतांग दर्रे में अधिक बर्फबारी होने से 11 दिसंबर के बाद किसी भी राहगीर ने पैदल दर्रा लांघने की हिम्मत नहीं की है।

दिन में बढ़ते तापमान से फसल प्रभावित

हरियाणा में भी मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। दक्षिण हरियाणा में जहां धूप खिलने के कारण गेहूं के फुटाव और ग्रोथ पर विपरित असर पड़ रहा है। वहीं उत्तरी हरियाणा में सुबह और रात को कोहरे का कहर जारी है। मंगलवार को हिसार का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के कारण हिसार के गांव साबरवास में 63 वर्षीय किसान सुरजीत की मौत हो गई।

यह भी पढें: बर्फीली हवाओं से ठिठुरी रात

chat bot
आपका साथी