तटरक्षक बल ने 10 दिन से समुद्र में फंसे 14 मछुआरों को बचाया

भारी बारिश और खराब दृश्यता के कारण नाव समुद्र में भटक रही थी।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Wed, 20 Sep 2017 10:37 PM (IST) Updated:Wed, 20 Sep 2017 10:37 PM (IST)
तटरक्षक बल ने 10 दिन से समुद्र में फंसे 14 मछुआरों को बचाया
तटरक्षक बल ने 10 दिन से समुद्र में फंसे 14 मछुआरों को बचाया

मिड-डे संवाददाता, मुंबई। भारतीय तटरक्षक बल ने मुंबई तट से करीब 200 किमी दूर 10 दिनों से समुद्र में फंसे 14 मछुआरों को बचा लिया है। तटरक्षक बल के अनुसार, गत 17 सितंबर को गश्त के दौरान तटरक्षक बल के दल को मछली पकड़ने वाली नौका 'सीगुल' के समुद्र में फंसे होने की सूचना मिली। भारी बारिश और खराब दृश्यता के कारण नाव समुद्र में भटक रही थी।

इसकी सूचना दल ने बल के क्षेत्रीय कार्यालय को दी। इसके बाद अधिकारियों ने तुरंत 'समुद्र प्रहरी' नामक जहाज को बचाव कार्य के लिए रवाना किया। खराब मौसम और मात्र 50 मीटर की दृश्यता होने के बावजूद 'समुद्र प्रहरी' 19 सितंबर की सुबह सीगुल तक पहुंच गया और सभी 14 मछुआरों को बचा लिया। पता चला है कि नाव में मछुआरों के खाने के लिए भोजन और पीने के लिए पानी खत्म हो चुका था।

मंगलवार रात 'समुद्र प्रहरी' नौका को खींचकर मुंबई बंदरगाह पर लाया। बुधवार सुबह तटरक्षक बल ने बचाए गए सभी मछुआरों और मछली पकड़ने वाली नाव को राज्य मत्स्य विभाग को सौंप दिया। वहां से सभी को सैसून डॉक पर ले जाया गया। मत्स्य विभाग अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि मछुआरे मुंबई से 200 किमी दूर समुद्र में कैसे फंस गए।

chat bot
आपका साथी