असम में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प, पुलिस पर भी फेंके गए पत्थर

यह मामला सिलचर के मुकम रोड क्षेत्र का है। यहां कल दो समूहों के बीच किसी विवाद के चलते झड़प हो गई और स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर पत्थर फेंके गए।

By Neel RajputEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 07:56 AM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 07:56 AM (IST)
असम में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प, पुलिस पर भी फेंके गए पत्थर
असम में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प, पुलिस पर भी फेंके गए पत्थर

गुवाहाटी, एएनआइ। असम में रविवार को दो समूहों के बीच हुई हिंसक झड़प के चलते पुलिस पर पत्थर फेंके गए। यह मामला सिलचर (Silchar) के मुकम रोड (Mukam Road) क्षेत्र का है। यहां कल दो समूहों के बीच किसी विवाद के चलते झड़प हो गई। इस दौरान दोनों समूहों को शांत कराने पहुंची पुलिस पर ही इन लोगों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। कछार जिले के डीआईजी डीके डे ने कहा, "यहां स्थिति को नियंत्रित करने आई पुलिस पर भी पत्थर फेंके गए। हम इस क्षेत्र को सील कर रहे हैं और कल यहां कर्फ्यू लगा दिया जाएगा।"

झारखंड में रघुकुल और सिंह मेंशन के बीच टकराव

झारखंड के नार्थ तिसरा में वर्चस्व को लेकर शनिवार को रघुकुल व सिंह मेंशन समर्थकों में हुई हिंसक झड़प हुई। इसके अलावा इके बीच मारपीट, पत्थरबाजी व गोलीबारी के बाद पुलिस रेस हो गई है। रविवार को भी दोनों समूहों में तनाव नजर आया। कंपनी का काम चालू है। थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। तिसरा थाना प्रभारी ने 10 नामजद समेत रघुकुल व सिंह मेंशन ढाई सौ अज्ञात समर्थकों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 10 आरोपितों को जेल भेज दिया है। इससे पहले सभी की कोरोना जांच भी की गई।

बिहार में हिंसक झड़प में गई एक शख्स की जान

पिछले महीने जुलाई में बिहार के दरभंगा के पतोर ओपी क्षेत्र के सोभेपट्टी गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं, इस हमले के दौरान पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह घटना भूमि विवाद को लेकर हुई थी। इस घटना के संबंध में दरभंगा पुलिस उपाधीक्षक अनोज कुमार ने बताया था कि घटना भूमि विवाद को लेकर हुई है। इससे पहले भी मारपीट हुई थी। इसके बाद, आम तोड़ने के कारण विवाद बढ़ा। दोनों पक्षों ने पारंपरिक हथियारों से एक दूसरे पर वार किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। इस घटना के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके चलते सात लोगों को हिरासत में लिया गया था।

chat bot
आपका साथी