देश का विकास देख हैरान लद्दाख के नागरिक

लद्दाख से बाहर पहली बार यात्रा पर निकले नागरिकों का एक दल देश का विकास देखकर आश्चर्यचकित है। चालीस वर्ष की आयु के इन नागरिकों ने कभी अपने गांव से बाहर की दुनिया नहीं देखी। सेना के सहयोग से विभिन्न प्रदेशों की सदभावना यात्रा पर निकले दल के सदस्य सोमवार

By Manoj YadavEdited By: Publish:Mon, 31 Aug 2015 08:47 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2015 08:48 PM (IST)
देश का विकास देख हैरान लद्दाख के नागरिक

चंडीगढ़। लद्दाख से बाहर पहली बार यात्रा पर निकले नागरिकों का एक दल देश का विकास देखकर आश्चर्यचकित है। चालीस वर्ष की आयु के इन नागरिकों ने कभी अपने गांव से बाहर की दुनिया नहीं देखी। सेना के सहयोग से विभिन्न प्रदेशों की सदभावना यात्रा पर निकले दल के सदस्य सोमवार को हरियाणा राजभवन पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी से मुलाकात की।

राज्यपाल ने 26 सदस्यीय दल का परिचय लेते हुए क्षेत्र में हो रहे विकास, शिक्षा के स्तर, रीति-रिवाज आदि की जानकारी हासिल की। दल के सदस्यों ने बताया कि पहले उनके गांवों में स्कूल नहीं होते थे। इसलिए वे पढ़-लिख नहीं सके। बावजूद इसके सब लोग हिदी बोल व समझ लेते हैं। अब गांवों में स्कूल खुल गए हैं और उनके बच्चे पढ़ने जाते हैं।

क्षेत्र से बाहर आकर देश की प्रगति व विकास देखकर उन्हें आश्चर्य हो रहा है। राज्यपाल ने भ्रमण का आयोजन करने के लिए भारतीय सेना को बधाई दी। 27 अगस्त से शुरू हुई 12 दिवसीय यात्रा में दल द्रास होते हुए श्रीनगर व जम्मू के रास्ते चंडीगढ़ पहुंचा है।

chat bot
आपका साथी