मिजोरम: चर्चों को बनाया जाएगा क्वारंटाइन सेंटर्स, फंड के पैसे से मरीजों के भोजन की होगी व्यवस्था

मिजोरम सरकार ने चर्चों को क्वारंटाइन सेंटर्स में तब्दील करने का आग्रह किया था जिस पर चर्चों को अनुमति मिल गई है।

By Neel RajputEdited By: Publish:Sat, 16 May 2020 09:49 AM (IST) Updated:Sat, 16 May 2020 09:49 AM (IST)
मिजोरम: चर्चों को बनाया जाएगा क्वारंटाइन सेंटर्स, फंड के पैसे से मरीजों के भोजन की होगी व्यवस्था
मिजोरम: चर्चों को बनाया जाएगा क्वारंटाइन सेंटर्स, फंड के पैसे से मरीजों के भोजन की होगी व्यवस्था

एजावल, एएनआइ। कोरोना संक्रमण के चलते मिजोरम सरकार राज्य की चर्चों को क्वारंटाइन सेंटर में बदलने जा रही है। मिजोरम सरकार ने चर्चों को क्वारंटाइन सेंटर्स में तब्दील करने का आग्रह किया था जिस पर चर्चों को अनुमति मिल गई है।

राज्य सूचना और जनसंपर्क विभाग के अनुसार, कुछ चर्च अपने स्वयं के फंड से लोगों को भोजन प्रदान करने के लिए सहमत हुए हैं। राज्य डीआइपी ने कहा, "मिजोरम में चर्चों ने चर्च के हॉल को संगरोध सुविधाओं के रूप में उपयोग करने के लिए राज्य सरकार के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। कुछ चर्चों ने अपने स्वयं के फंड से पूरे संस्थागत संगरोध अवधि के लिए भोजन प्रदान करने के लिए भी कहा है।"

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्य में अभी तक कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 85 हजार को भी पार कर चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक 85,940 दर्ज किए जा चुके हैं तो वहीं 2752 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 53,035 एक्टिव केस हैं। 30,152 मरीज ठीक हो गए हैं।

सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को यहां कोरोना वायरस के 1576 नए मामलों की पुष्टि की गई है और 46 लोगों की मौत दर्ज की गई है। न्यूज एजेंसी एएनआइ के मुताबिक राज्य में अब तक 21 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं और एक हजार से ज्यादा लोगों की मत्यु इस वायरस की चपेट में आने से हो गई है। वहीं 6500 से अधिक लोग स्वस्थ हो गए हैं। मुंबई और पुणे काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। सिर्फ मुंबई में ही 17 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि की गई है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और राजस्थान में भी स्थिति काफी अच्छी नहीं है। यहां भी संक्रमितों का आंकड़ा काफी ऊपर पहुंच गया है।

chat bot
आपका साथी