लकड़ी का पुल बना नौनिहालों के भविष्य का सहारा

अोडिसा अौर झारखंड राज्य को चतनी पानी गांव में एक नहर जोड़ती है। एक राज्य से दूसरे राज्य में अाने-जाने का कोई रास्ता नहीं है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Sat, 30 Jul 2016 09:15 AM (IST) Updated:Sat, 30 Jul 2016 09:48 AM (IST)
लकड़ी का पुल बना नौनिहालों के भविष्य का सहारा

रांची। बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार की अोर से तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए तमाम उपाय हो रहे हैं। लेकिन झारखंड के एक पिछड़े गांव में बच्चे नाले पर बने लकड़ी के पुल को डरते हुए पार कर स्कूल जाते हैं।

अोडिसा अौर झारखंड राज्य को चतनी पानी गांव में एक नहर जोड़ती है। एक राज्य से दूसरे राज्य में अाने-जाने का कोई रास्ता नहीं है। शासन से गुहार लगाने के बाद थक-हारकर ग्रामीणों ने नहर पर लकड़ी का एक पुलिया बनाया है। यह पुलिया जहां लोगों के अावागमन का माध्यम बनी है, वहीं गांव के नौनिहालों का भविष्य भी तय कर रही है।

गांव में स्कूल न होने के कारण छोटे-छोटे बच्चे समूह में इस पुलिया को पार कर दूसरे गांव में स्कूल जाते हैं। डर के कारण बच्चे एक दूसरे का हाथ पकड़कर पुलिया पार करते हैं।

पढ़ेंः हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट केसः रशियन लड़की ने पुलिस पर लगाए ये गंभीर अारोप

chat bot
आपका साथी