विवादित ढांचा गिराए जाने के मामले में आडवाणी समेत 6 पर आज तय होंगे आरोप

विवादित ढांचा गिराए जाने के मामले में आज रायबरेली की अदालत लालकृष्ण आडवाणी सहित छह लोगों के विरुद्ध आरोप तय करेगी।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Fri, 26 May 2017 01:50 AM (IST) Updated:Fri, 26 May 2017 09:55 AM (IST)
विवादित ढांचा गिराए जाने के मामले में आडवाणी समेत 6 पर आज तय होंगे आरोप
विवादित ढांचा गिराए जाने के मामले में आडवाणी समेत 6 पर आज तय होंगे आरोप

लखनऊ (जेएनएन)। विवादित ढांचा गिराए जाने के मामले में रायबरेली की अदालत से संबंधित आपराधिक मामले में विशेष अदालत के न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार यादव ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी सहित छह लोगों के विरुद्ध आरोप तय करने के लिए 26 मई की तिथि नियत की है। न्यायाधीश ने सभी आरोपियों को अदालत के समक्ष उपस्थित होने को कहा है।

जबकि, दूसरी ओर इसी मामले में मुख्य आरोप-पत्र के आरोपी डा. राम विलास वेदांती सहित छह लोगों पर आरोप निर्धारित नहीं किया जा सका। गुरुवार को अदालत के समक्ष डा. सतीश प्रधान व्यक्तिगत रूप से उपस्थित थे और रामविलास वेदांती, महंत नृत्य गोपाल दास, बैकुंठ लाल शर्मा उर्फ प्रेम, धर्म दास व चंपत राय बंसल की हाजिरी माफ किए जाने के साथ ही मुकदमे की तिथि बढ़ाए जाने संबंधी अर्जी दी गई। जिसे अदालत ने केवल गुरुवार के लिए स्वीकार करते हुए कहा कि आगामी 30 मई को सभी आरोपी आरोप तय किए जाने के लिए अदालत में उपस्थित रहेंगे।

थाना रामजन्मभूमि आयोध्या के अपराध संख्या 198/92 से संबंधित आरोपियों में अशोक सिंघल व गिरिराज किशोर की मृत्यु हो चुकी है। विशेष अदालत के समक्ष 26 मई को लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विष्णु हरि डालमियां, विनय कटियार, उमा भारती व साध्वी रितंभरा के उपस्थित होने पर सभी के विरुद्ध विवादित ढांचा गिराए जाने के षड्यंत्र का आरोप तय किया जाएगा। सभी आरोपियों के विरुद्ध एक मार्च 1992 को पूरक आरोप पत्र पर संज्ञान लिया गया था। मामले की रिपोर्ट वरिष्ठ उपनिरीक्षक जीपी तिवारी ने लिखाई थी।

ह भी पढ़ें: विवादित ढांचा केस: आडवाणी-जोशी को कोर्ट ने दिया पेश होने का आदेश

यह भी पढ़ें: स्‍वामी बोले, मुगलों से कोई लेना-देना नहीं, तो विवादित ढांचे से क्‍यों चिपके हैं मुस्लिम

chat bot
आपका साथी