मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति का काम शुरू

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश के ऐसे सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों का भी ब्यौरा तलब किया गया है जहां लंबे समय से स्थाई कुलपति नहीं है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 08:32 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 08:58 PM (IST)
मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति का काम शुरू
मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति का काम शुरू

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। केंद्रीय विश्वविद्यालयों को स्थाई कुलपति के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना होगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने अस्थाई कुलपति के भरोसे चल रहे देश भर के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्थाई कुलपति की नियुक्ति को लेकर काम शुरु कर दिया है। फिलहाल इलाहाबाद, जम्मू और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालयों को लेकर विज्ञापन जारी कर दिए गए है। योग्य उम्मीदवारों से एक महीने के भीतर आवेदन करने के लिए कहा गया है। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति का पद हाल ही में कुलपति के इस्तीफे के बाद खाली हुआ है।

इस बीच मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश के ऐसे सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों का भी ब्यौरा तलब किया गया है, जहां लंबे समय से स्थाई कुलपति नहीं है। फिलहाल इनमें त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, केरल जैसे केंद्रीय विवि के भी नाम सामने आए है। देश में मौजूदा समय में 51 केंद्रीय विश्वविद्यालयों है। मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों की मानें तो केंद्रीय विवि की शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक क्षमता को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाए जा रहे है।

मंत्रालय ने यह कवायद उस समय शुरु की है, जब केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के खाली पड़े 70 फीसद से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इनकी नियुक्ति के आदेश जारी करने का काम चल रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि स्थाई कुलपति मिलने से ऐसे सभी विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां तेज होगी। जो विश्वस्तरीय रैकिंग की प्रतिस्पर्धा में जगह बनाने में मदद करेगी। केंद्रीय विवि में शिक्षकों के करीब आठ हजार पद खाली थे। हालांकि इनमें अभी भी इलाहाबाद विवि जैसे कई विवि में शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया अटकी हुई है। माना जा रहा है कि स्थाई कुलपति की नियुक्ति के बाद शिक्षकों की यह कमी भी खत्म हो जाएगी।

स्थाई कुलपति के लिए जो विज्ञापन जारी किया गया है, उनमें कुलपति का वेतन प्रतिमाह 2.10 लाख रुपए तय किया गया है। इसके साथ ही उन्हें विवि नियमों के मुताबिक मानदेय दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी