ठाणे: SC के आदेशों की उड़ रही हैं धज्जियां, 40 फीट की ऊंचाई पर लगाई दही हांडी

मुंबई में दही हांडी उत्सव में सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश की धज्जि‍यां उड़ाई जा रही हैं जिसमें इस उत्सव के लिए 20 फिट से ऊंचे मानव पिरामिड बनाने पर रोक लगाई थी।

By kishor joshiEdited By: Publish:Thu, 25 Aug 2016 12:00 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2016 12:31 PM (IST)
ठाणे: SC के आदेशों की उड़ रही हैं धज्जियां, 40 फीट की ऊंचाई पर लगाई दही हांडी

मुंबई। (एएनआई)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे महाराष्ट्र सहित देश भर में दही हांडी का उत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर महाराष्ट्र के ठाणे में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की सरेआम धज्जियां उड़ायी जा रही हैं।

Mumbai: Celebrations underway in Thane (Maharashtra),'Govindas' make a 40+ ft pyramid attempting to break #DahiHandi pic.twitter.com/fGMzTXAz7g

— ANI (@ANI_news) August 25, 2016

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में दही हांडी के लिए 20 फिट से ऊंचे मानव पिरामिड पर रोक लगाई है। लेकिन ठाणे में ठीक इसके उलट 40 फीट से ऊंची दहीं हांडी लगायी गयी है। यह कार्यक्रम महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की तरफ से किया जा रहा है। माना जा रहा है कि एमएनसे प्रमुख राज ठाकरे भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पढ़ें- पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, देखें तस्वीरें

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हेतु इस दही हांडी के आयोजक अविनाश जाधव ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट यह निर्धारित नहीं कर सकता कि हम अपना त्यौहार कैसे मनाएं।" मुंबई के कई इलाकों में कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करते हुए 20 फीट से ऊंचा पिरामिड बनाया गया वहीं गोविंदाओं ने कोर्ट के आदेश से नाराजगी जताते हुए दादर में काले झंडे भी दिखाए।

Mumbai: 'Govindas' in Dadar show black flags in protest against Supreme Court order of 20 ft cap for human pyramids pic.twitter.com/d00VjWrisU

— ANI (@ANI_news) August 25, 2016

एक मनसे कार्यकर्ता ने अपनी टी-शर्ट पर लिखा था, "मैं कानून का उल्लघंन करुंगा। "

Thane (Maharashtra): An MNS worker wearing a t-shirt which reads "I will break the law". #DahiHandi #Janmashtami pic.twitter.com/QG7USlGiGk

— ANI (@ANI_news) August 25, 2016

आपको बता दे कि कल सुप्रीम कोर्ट ने दही हांडी की ऊंचाई बढ़ाने वाली पुर्नविचार याचिका को खारिज कर दिया था। इस आदेश के मुताबिक दही हांडी की ऊंचाई 20 फीट से ज़्यादा नहीं होगी और इसमें 18 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल नहीं हो सकते हैं।

पढ़ें- जन्माष्टमी के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि में तैयारियों जोरों पर,कीजिए दर्शन

chat bot
आपका साथी