एके भट्ट बने नए डीजीएमओ, रणवीर सिंह को मिला प्रमोशन

डायरेक्टर जनरल मिलिट्री आपरेशन लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर को पदोन्नति दे दी गई है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Mon, 28 Nov 2016 09:47 PM (IST) Updated:Mon, 28 Nov 2016 10:06 PM (IST)
एके भट्ट बने नए डीजीएमओ, रणवीर सिंह को मिला प्रमोशन

नई दिल्ली, (जागरण ब्यूरो)। पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक सर्जिकल आपरेशन का एलान कर देश-दुनिया को चौंकाने वाले डायरेक्टर जनरल मिलिट्री आपरेशन लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर को पदोन्नति दे दी गई है। उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट को भारत का सैन्य आपरेशन का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

सेना के गोरखा राइफल्स से जुड़े लेफ्टिनेंट जनरल भट्ट भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी मौजूदा तनाव के दौर में इस अहम जिम्मेदारी को संभालेंगे। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह को सेना के अहम स्ट्राइक 1 कोर का जनरल कमांडिग आफिसर नियुक्त करते हुए पदोन्नति दी गई है।

गौरतलब है कि उड़ी आतंकी हमले के बाद भारत ने गुलाम कश्मीर में घुसकर जो सर्जिकल स्ट्राइक की थी उसका बेहद मजबूती से एलान बतौर डीजीएमओ रणवीर सिंह ने कर पाकिस्तान समेत दुनिया को सख्त संदेश दिया था। इसी के साथ असम राइफल्स के महानिदेशक के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल शौकीन चौहान की नियुक्ति की गई है।

हमारे करारे जवाब के बाद पाकिस्तान ने दो दिन से नहीं की गोलीबारी : पर्रिकर

chat bot
आपका साथी