इस साल के अंत तक देश में बनने लगेगा लड़ाकू विमान

मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मेक इन इंडिया के तहत निजी क्षेत्र को इस साल के अंत तक लड़ाकू विमान बनाने की इजाजत दी जा सकती है। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का कहना है कि इस साल के अंत तक लड़ाकू विमान भारत में बनना शुरू हो जाएगा।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2016 05:46 PM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2016 07:04 PM (IST)
इस साल के अंत तक देश में बनने लगेगा लड़ाकू विमान

नई दिल्ली। मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मेक इन इंडिया के तहत निजी क्षेत्र को इस साल के अंत तक लड़ाकू विमान बनाने की इजाजत दी जा सकती है। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का कहना है कि इस साल के अंत तक लड़ाकू विमान भारत में बनना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा अगले तीन साल में जेट फाइटर का कारखाना लगाने का काम भी शुरू हो जाएगा। पर्रिकर ने मंगलवार को बताया कि उचित प्रक्रिया के जरिये इस साल के अंत तक एक विमान का चयन कर लिया जाएगा। हो सकता है कि दो विमानों का भी फैसला हो जाए।

पढ़ेंः मेक इन इंडिया वीक पर मोदी बोले- इंतजार मत कीजिए यहां बेशुमार मौके हैं

उल्लेखनीय है कि अमेरिका की बोइंग और लॉकहीड मार्टिन, स्वीडन की साब, फ्रांस की दासो एविएशन तथा चार यूरोपीय देशों की कंपनी यूरोफाइटर ने भारत में निर्माण संयंत्र बनाने का प्रस्ताव दिया है। भारतीय वायुसेना के लिए विमान की खरीद होने पर ये कंपनियां तकनीक हस्तांतरण के लिए भी राजी हैं। स्थानीय साझीदार की तलाश में इन कंपनियों की भारतीय निजी फर्मो से भी बातचीत चल रही है।

पर्रिकर ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि मेक इन इंडिया के तहत भारत में सिर्फ साजो-सामान को एसेंबल करने की इजाजत नहीं होगी। कंपनियों को तकनीक हस्तांतरण के अलावा साजो-सामान का निर्माण भी भारत में ही करना होगा। रक्षा मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल विमान पर बातचीत अंतिम चरण में है।

पढ़ेंः मेक इन इंडिया: 2022 तक भारत में 1 करोड़ नई नौकरियों की संभावनाएं

chat bot
आपका साथी