हनीमून को यादगार बनाने के लिए इस ब्रिटिश जोड़े ने किया ऐसा काम, सुनकर रह जाएंगे दंग

हाल ही में ग्राहम विलियम लिन (30) और सिल्विया प्लासिक (27) की शादी हुई है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Sat, 01 Sep 2018 09:17 PM (IST) Updated:Sat, 01 Sep 2018 09:17 PM (IST)
हनीमून को यादगार बनाने के लिए इस ब्रिटिश जोड़े ने किया ऐसा काम, सुनकर रह जाएंगे दंग
हनीमून को यादगार बनाने के लिए इस ब्रिटिश जोड़े ने किया ऐसा काम, सुनकर रह जाएंगे दंग

कोयंबटूर, प्रेट्र। एक नवविवाहित ब्रिटिश जोड़े ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अनूठा प्रयोग किया। इस दंपती ने नीलगिरी की वादियों में हनीमून मनाने के लिए मेत्तुपलयम से उदगमंडलम जाने वाली पूरी विशेष ट्रेन बुक करा ली। इस ट्रेन को हाल ही में दक्षिण रेलवे ने शुरू किया है। ये दोनों इस ट्रेन को किराए पर लेने वाले पहले यात्री थे।

हाल ही में ग्राहम विलियम लिन (30) और सिल्विया प्लासिक (27) की शादी हुई है। दंपती ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) की वेबसाइट से विशेष ट्रेन को बुक कराया था। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए दंपती ने तीन लाख रुपये खर्च किए हैं।

पर्वतीय पयर्टन को बढ़ावा देने के उद्देश्य रेलवे बोर्ड ने सलेम डिवीजन को 120 सीटों की यह विशेष ट्रेन नीलगिरी माउंटेन रेलवे सेक्शन में चलाने की अनुमति दी थी। शुक्रवार को दंपती के मेत्तुपलयम और कुन्नूर स्टेशन पहुंचने पर स्टेशन मैनेजर ने इनका जोरदार स्वागत किया। ट्रेन मेत्तुपलयम से सुबह 9.10 बजे चली थी और दोपहर 2.40 बजे ऊटी पहुंची।

chat bot
आपका साथी