ब्रिटेन ने सीरिया को बेचे थे रासायनिक हथियार बनाने वाले केमिकल

माना जा रहा है कि सीरिया में इस्‍तेमाल किए गए रासायनिक हथियार ब्रिटेन द्वारा भेजे गए केमिकल से निर्मित किए गए थे। वर्ष 2014 में इस तरह की आशंका भी जताई गई थी।

By Kamal VermaEdited By: Publish:Mon, 10 Apr 2017 08:41 AM (IST) Updated:Mon, 10 Apr 2017 02:57 PM (IST)
ब्रिटेन ने सीरिया को बेचे थे रासायनिक हथियार बनाने वाले केमिकल
ब्रिटेन ने सीरिया को बेचे थे रासायनिक हथियार बनाने वाले केमिकल

लंदन (रॉयटर)। सीरिया के इदलिब प्रांत में हुए रासायनिक हमले की घटना के साथ अब ब्रिटेन का नाम जोड़ा जा रहा है। ऐसा कहा गया कि ब्रिटेन की मदद से ही राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार ने रासायनिक हथियार विकसित किए हैं। जुलाई 2014 में ब्रिटेन के तत्कालीन विदेश सचिव विलियम हेग ने ब्रिटिश संसद के सामने पुष्टि की थी यूके सीरिया को घातक रसायनों की खेप भेजी थी। अनुमान है कि इन केमिकल्स का इस्तेमाल 'सीरिया द्वारा रासायनिक हथियार विकसित' करने में किया गया।

हेग ने उस समय कहा था कि हम इस निष्कषर्ष पर पहुंचे हैं कि ब्रिटिश कंपनियों द्वारा सीरिया को निर्यात किए गए इन रसायनों का इस्तेमाल करते हुए सीरिया ने नर्व एजेंट विकसित किया। इन्हीं नर्व एजेंट में सरिन भी शामिल है। 'द गार्डियन' की एक रिपोर्ट के अनुसार, मानवाधिकार संगठन और निरस्त्रीकरण कार्यकर्ता ब्रिटेन की ही एक कबूलनामे के आधार पर उसकी निंदा कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ब्रिटिश सरकार ने खुद स्वीकार किया था कि 1980 के दौर में ब्रिटेन ने सीरिया की सरकार को रासायनिक हथियार विकसित करने के लिए जरूरी चीजें निर्यात की थीं।

सीरिया में बीते सप्ताह हुए रासायनिक हमले में 100 लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातर बच्चे शामिल थे। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने कहा कि जब तक राष्ट्रपति असद को सत्ता ने बाहर नहीं कर दिया जाता, तब तक सीरिया में जारी संघर्ष का कोई हल नहीं निकलेगा। हेली ने इससे पहले कहा था कि अमेरिका सीरिया में और कार्रवाई के लिए तैयार है और यह उनके राष्ट्र हित में भी है।

यह भी पढ़ें: सात वर्षीय मासूम की ट्रंप से अपील- सीरिया में मासूमों के कातिलों को मिले सजा

यह भी पढ़ें: 1971 में शेख हसीना के परिवार को कत्‍ल कर देने के थे आदेश, मेजर तारा बने थे 'देवदूत'

यह भी पढ़ें: अमेरिका और रूस की खींचतान के बीच कब्रगाह बनता सीरिया, लाखों हुए बेघर

chat bot
आपका साथी