रामगोपाल बोले, भाजपा के बुरे दिन शुरू हुए

उपचुनावों में शानदार जीत से उत्साहित समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव ने कहा है कि भाजपा का गुब्बारा फूट चुका है। हरियाणा व महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी भाजपा के बुरे दिन जारी रहेंगे। लोकसभा चुनावों में भा

By Edited By: Publish:Thu, 18 Sep 2014 09:40 PM (IST) Updated:Thu, 18 Sep 2014 09:39 PM (IST)
रामगोपाल बोले, भाजपा के बुरे दिन शुरू हुए

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। उपचुनावों में शानदार जीत से उत्साहित समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव ने कहा है कि भाजपा का गुब्बारा फूट चुका है। हरियाणा व महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी भाजपा के बुरे दिन जारी रहेंगे।

लोकसभा चुनावों में भाजपाई के आंधी के मुकाबले में परिवार तक सिमट गई सपा नेता ने स्वीकार किया कि उन चुनावों के बाद विपक्ष का आत्मविश्वास कमजोर पड़ गया था। रामगोपाल ने कहा कि उपचुनावों के नतीजों ने विपक्षी पार्टियों के मनोबल को मजबूत किया है।

रामगोपाल ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा व उसके सहयोगियों की हार तय हैं। लोकसभा चुनावों में मोदी की लहर थी, लेकिन वह अब हवा हवाई हो गई है। उन्होंने कहा कि उत्ताराखंड, बिहार, राजस्थान, गुजरात व उत्तार प्रदेश में जहां सपा उम्मीदवारों ने जबदरस्त जीत हासिल की है, यह बताने के लिए काफी है कि अब हवा मोदी के खिलाफ है। रामगोपाल ने कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रकों को कश्मीर रवाना भी किया।

पढ़ें : दंगे फैलाने में भाजपा के शामिल होने के सबूत

chat bot
आपका साथी