2019 चुनाव में हर बूथ तक पहुंचेगी भाजपा : अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि हमारा प्रयास देश के हर पोलिंग बूथ तक पहुंचने का है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Thu, 14 Sep 2017 06:54 AM (IST) Updated:Thu, 14 Sep 2017 06:54 AM (IST)
2019 चुनाव में हर बूथ तक पहुंचेगी भाजपा : अमित शाह
2019 चुनाव में हर बूथ तक पहुंचेगी भाजपा : अमित शाह

नई दिल्ली, आइएएनएस। अगले आम चुनाव में मिशन-350 के लक्ष्य को मीडिया की देन बताते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि हमारा प्रयास देश के हर पोलिंग बूथ तक पहुंचने का है। एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों में अपना जनाधार बढ़ाने का प्रयास कर रही है। जमीनी स्तर पर हम अच्छे से अपना काम कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि इन राज्यों में हमें सफलता जरूर मिलेगी।

पार्टी ने कहा कि देशभर में भाजपा के सदस्यों की संख्या ११ करोड़ से अधिक हो चुकी है। शाह से जब पूछा गया कि इसमें उनके लिए क्या है, तो उन्होंने कहा कि मेरा कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं है। यदि मैंने अपने भविष्य के बारे में सोचा होता, तो आज यहां तक नहीं पहुंचा।

यह भी पढें: स्टेट गेस्ट हाउस नहीं, पार्टी कार्यालय में रुकेंगे अमित शाह

chat bot
आपका साथी