भाजपा ने द्रमुक प्रमुख के बेटे अलागिरी के रणनीतिक समर्थन का किया स्वागत

तमिलनाडु के पांच राजनीतिक दलों से चुनाव पूर्व गठबंधन करके पहली बार चुनावी परिदृश्य बदलने वाली भाजपा ने रविवार को करुणानिधि के बेटे एम के अलागिरी के रणनीतिक समर्थन का स्वागत किया। पार्टी ने कहा कि इससे केंद्र में राजग की सरकार बनाने में मदद मिलेगी। तमिलनाडु में कई दलों से गठबंधन करने में कामयाबी के बाद

By Edited By: Publish:Mon, 07 Apr 2014 03:53 AM (IST) Updated:Mon, 07 Apr 2014 07:19 AM (IST)
भाजपा ने द्रमुक प्रमुख के बेटे अलागिरी के रणनीतिक समर्थन का किया स्वागत

नई दिल्ली। तमिलनाडु के पांच राजनीतिक दलों से चुनाव पूर्व गठबंधन करके पहली बार चुनावी परिदृश्य बदलने वाली भाजपा ने रविवार को करुणानिधि के बेटे एम के अलागिरी के रणनीतिक समर्थन का स्वागत किया। पार्टी ने कहा कि इससे केंद्र में राजग की सरकार बनाने में मदद मिलेगी।

तमिलनाडु में कई दलों से गठबंधन करने में कामयाबी के बाद प्रसन्न भाजपा का मानना है कि उसने इस चुनाव को परंपरागत अन्नाद्रमुक और द्रमुक के दो ध्रुवीय चुनाव से त्रिकोणीय बना दिया है। भाजपा के तमिलनाडु मामलों के प्रभारी महासचिव मुरलीधर राव ने कहा कि तमिलनाडु में डीएमडीके, पीएमके, एमडीएमके, आइजेके, कोंगु नाडु और अन्य समूहों के फिर से एकजुट होने के बाद राज्य में स्थिति पूरी तरह से बदल गई है। अब वास्तव में एक त्रिध्रुवीय मुकाबला है। चूंकि संसदीय चुनाव होना है इसलिए भाजपा के नेतृत्ववाला गठबंधन लाभ की स्थिति में रहेगा। यह पूछने पर कि क्या द्रमुक से अलागिरी की नाराजगी से भाजपा को मदद मिल सकती है? उन्होंने कहा कि राजग को जिताऊ गठबंधन के रूप में देखा जा रहा है और जो लोग अन्नाद्रमुक या द्रमुक से असंतुष्ट हैं वे लाभ दिलाने की स्थिति में होंगे। हम निश्चित रूप से उसका स्वागत करते हैं।

पढ़ें : दो से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी द्रमुक : अलागिरी

पढ़ें : तमिलनाडु में जया का जलवा, राजग का भी दिखेगा असर

chat bot
आपका साथी