दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे अमित शाह, BJP कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर जम्मू पहुंचे।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Sat, 29 Apr 2017 08:54 AM (IST) Updated:Sat, 29 Apr 2017 11:42 AM (IST)
दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे अमित शाह, BJP कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे अमित शाह, BJP कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जम्मू (जेएनएन)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह  दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंच गए हैं। उनके साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे। एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों व नेताओं ने उनका शानदार स्वागत किया।

शाह करीब साढ़े दस बजे जम्मू एयरपोर्ट पहुंचे जहां पर उनका स्वागत करने के लिए प्रदेश भाजपा प्रधान सत शर्मा, उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। शाह को एयरपोर्ट से रैली की शक्ल में एयरपोर्ट से गेस्ट हाउस में ले जाया गया। इस दौरान पूरे रास्ते में उत्सव जैसा माहौल रहा भाजपा के कार्यकर्ता सड़क के दोनों ओर हाथों में भाजपा के झंडे लेकर उनका स्वागत कर रहे थे। कई जगहों पर रास्ते में डोगरी वेशभूषा में पारंपरिक नृत्य से उनका स्वागत किया गया। 

शाह गेस्ट हाउस में पार्टी सांसदों, विधायकों, निगम उपाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ प्रमुख, प्रदेश स्तर के वरिष्ठ कार्यकर्ता, मुख्य कार्यकारी पार्षद और कार्यकारी पार्षद (लेह) के साथ बैठक करेंगे।

दोपहर 3 बजे से 4.30 बजे तक राजकीय अतिथि गृह में जम्मू के वर्तमान और राजनीतिक विषयों पर चर्चा के लिए बैठक करेंगे, इस बैठक में जम्मू कश्मीर के प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सत शर्मा,  केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह, उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह, बीजेपी सांसद जुगल किशोर शर्मा और राज्य के अन्य बड़े नेता शामिल होंगे

शाम 5 बजे से 7 बजे तक राजकीय अतिथि गृह के कन्वेंशन सेंटर में गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे और रात 9 बजे प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक होगी।

यह पढ़ें: अमित शाह के स्वागत के लिए जोरदार तैयारियां

chat bot
आपका साथी