पद्मावती पर भाजपा नेता के विवादित बोल- रणवीर सिंह की टांगें तोड़ हाथ में दे देंगे

फिल्म का विरोध करते-करते हरियाणा भाजपा के मीडिया कॉर्डिनेटर सूरज पाल अमु अपनी सीमाएं ही लांघ गए।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Publish:Sun, 19 Nov 2017 05:47 PM (IST) Updated:Sun, 19 Nov 2017 05:47 PM (IST)
पद्मावती पर भाजपा नेता के विवादित बोल- रणवीर सिंह की टांगें तोड़ हाथ में दे देंगे
पद्मावती पर भाजपा नेता के विवादित बोल- रणवीर सिंह की टांगें तोड़ हाथ में दे देंगे

नई दिल्ली, एएनआई। पद्मावती की रिलीज को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। एक ओर इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है वहीं भाजपा नेता सूरज पाल अमू ने अभिनेता रणवीर सिंह को टांग तोड़ने की धमकी दे दी है। भाजपा नेता ने रणवीर सिंह को धमकाते हुए लहजे में कहा कि अगर उन्होंने अपने शब्द वापस नहीं लिए तो उनकी टांगों को तोड़कर उनके हाथ में दे दिया जाएगा। 

Agar tune apne shabd wapas nahin liye to teri taango ko todke tere haath mein de denge: Suraj Pal Amu, Haryana's BJP Chief Media Coordinator on Ranveer Singh #Padmavati pic.twitter.com/mMON1Kk38x

— ANI (@ANI) November 19, 2017

फिल्म का विरोध करते-करते हरियाणा भाजपा के मीडिया कॉर्डिनेटर सूरज पाल अमु अपनी सीमाएं ही लांघ गए। उन्होंने एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फिल्म के खिलाफ एक्शन की मांग की, वहीं रणवीर सिंह की टांगे तोड़ने तक की धमकी दे डाली।

सूरज पाल ने रणवीर सिंह के लिए कहा, 'अगर तूने अपने शब्द वापस नहीं लिए तो तेरी टांगों को तोड़कर तेरे हाथ में दे देंगे।'

इतना ही नहीं सूरज पाल ने पद्मावती बनाने वालों का सिर कलम करने पर इनाम की भी घोषणा कर डाली। उन्होंने कहा है कि जो इन लोगों के सिर कलम करेगा, उसे 10 करोड़ का इनाम दिया जाएगा। इतना ही नहीं ऐसा करने वाले के परिवार का ध्यान रखने का भी उन्होंने आश्वासन दिया।

बता दें कि पद्मावती को लेकर विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया है। राजपूत समाज फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। जिस आधार पर फिल्म बैन करने की मांग की जा रही है। जबकि डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने कहा है कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है। भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने भी फिल्म पर एक्शन की मांग की है।

यह भी पढ़ें: बढ़ते बवाल के चलते टली 'पद्मावती' की रिलीज़, नई तारीख़ को लेकर सस्पेंस

chat bot
आपका साथी