'कलाम का जाना भारत के लिए बड़ी क्षति'

पूर्व राष्ट्रपति कलाम के निधन पर राजनेताओं की प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डॉ. कलाम एक मार्गदर्शक थे। उनके निधन पर मेरे पास बोलने के लिए ज्यादा कुछ नहीं।

By Test1 Test1Edited By: Publish:Mon, 27 Jul 2015 09:45 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2015 10:16 AM (IST)
'कलाम का जाना भारत के लिए बड़ी क्षति'

पूर्व राष्ट्रपति कलाम के निधन पर राजनेताओं की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डॉ. कलाम एक मार्गदर्शक थे। उनके निधन पर मेरे पास बोलने के लिए ज्यादा कुछ नहीं।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने कहा कि रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश को अात्म निर्भरता की अोर ले जाने वाले महान इंसान को हम लोगों ने खो दिया।

केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर गहरा दुख पहुंचा।

राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने कहा कि कलाम साहव के निधन की खबर सुनकर हमें गहरा दुख अौर धक्का लगा।

भाजपा नेता किरण बेदी ने कहा कि डॉ कलाम पूरे जीवन शिक्षार्थी की भूमिका में रहे। अंतिम समय भी छात्रों के बीच में प्रेरणादायक बने रहे।

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राष्ट्रपुरुष डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए शब्द नहीं सूझ रहे... देश का बहुत बड़ा नुकसान… दिल दुःखी… मन उदास है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि डॉ. कलाम न केवल पूर्व राष्ट्रपति थे, वे हर भारतीय के लिए एक रोल मॉडल अौर अादर्श नागरिक थे।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वे एक सच्चे देश भक्त के अलावा विज्ञान, शिक्षा अौर नैतिकता के संयोजक थे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डॉ कलाम का निधन राष्ट्र के लिए अपूर्णीय क्षति है। हृदय आहत है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें, राष्ट्र को यह दु:ख सहने की शक्ति दें।

chat bot
आपका साथी