डाक्टरों के समर्थन में पिटे भाजयुमो कार्यकर्ता

कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी के अभद्र व्यवहार के कारण हड़ताल पर चल रहे प्रदेश भर के डॉक्टरों के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा भी उतर आया है।

By Edited By: Publish:Tue, 04 Mar 2014 04:22 PM (IST) Updated:Tue, 04 Mar 2014 04:22 PM (IST)
डाक्टरों के समर्थन में पिटे भाजयुमो कार्यकर्ता

लखनऊ। कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी के अभद्र व्यवहार के कारण हड़ताल पर चल रहे प्रदेश भर के डॉक्टरों के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा भी उतर आया है। लखनऊ में मंगलवार को डॉक्टरों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास घेरने जा रहे सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए, लेकिन जब घायल कार्यकर्ता अपना इलाज कराने ट्रामा सेंटर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उनको वापस कर दिया। हकीकत पता चलने के बाद डॉक्टर इनके इलाज में जुटे।

सूबे में शुक्रवार रात से ही हड़ताल पर चल रहे डॉक्टरों के समर्थन में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश इकाई भी उतर आई। भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता डाक्टरों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेरने जा रहे थे। पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया। हजरतगंज चौराहे पर पुलिस और इनके बीच जोरदार झड़प भी हुई। इस दौरान पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज भी किया। इसके बाद पुलिस ने भाजपा कार्यालय घेर लिया।

chat bot
आपका साथी