भैयाजी जोशी तीसरी बार संघ के सरकार्यवाह बने

सुरेश भैयाजी जोशी शनिवार को तीसरी बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ [आरएसएस] के सरकार्यवाह [महासचिव] चुन लिए गए। उनका चयन यहां अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में निर्विरोध हुआ। उनका नया कार्यकाल मार्च 2018 तक होगा। संघ की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था 'प्रतिनिधि सभा' में देशभर के करीब 1400 सदस्य भाग ले

By Murari sharanEdited By: Publish:Sat, 14 Mar 2015 08:45 PM (IST) Updated:Sun, 15 Mar 2015 12:26 AM (IST)
भैयाजी जोशी तीसरी बार  संघ के सरकार्यवाह बने

नागपुर। सुरेश भैयाजी जोशी शनिवार को तीसरी बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ [आरएसएस] के सरकार्यवाह [महासचिव] चुन लिए गए। उनका चयन यहां अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में निर्विरोध हुआ। उनका नया कार्यकाल मार्च 2018 तक होगा। संघ की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था 'प्रतिनिधि सभा' में देशभर के करीब 1400 सदस्य भाग ले रहे हैं।

संघ में सरकार्यवाह का पद संगठन के प्रमुख सरसंघचालक के बाद दूसरे नंबर का माना जाता है। जोशी सरकार्यवाह के पद पर पिछले छह साल से बने हुए हैं। अब वह अब अपने सह सरकार्यवाह [संयुक्त महासचिव] चुनेंगे। उनकी टीम में अब तक तीन सह सरकार्यवाह- दत्तात्रय होसबोले, सुरेश सोनी तथा कृष्ण गोपाल हैं।

प्रतिनिधि सभा की बैठक में अपने चयन से पहले जोशी ने संघ प्रतिनिधियों के सामने संगठन के पिछले एक साल की गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक शुक्रवार को शुरू हुई थी। इसका समापन रविवार को होगा।

chat bot
आपका साथी