इस 16 वर्षीय भारतीय छात्र ने जीते 4 लाख अमेरिकी डालर, 8000 छात्रों को पीछे छोड़ा

इस प्रतियोगिता में छात्रों को भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, और गणित पर रिसर्च करने के वीडियो भेजने पड़ते हैं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 08:52 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 09:12 PM (IST)
इस 16 वर्षीय भारतीय छात्र ने जीते 4 लाख अमेरिकी डालर, 8000 छात्रों को पीछे छोड़ा
इस 16 वर्षीय भारतीय छात्र ने जीते 4 लाख अमेरिकी डालर, 8000 छात्रों को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत में बेंग्लुरू के रहने वाले 16 वर्षीय छात्र गोदिक इस समय मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं। गोदिक अपनी उपलब्धि की वजह से इस समय मीडिया की सुर्खियों में छाए हैं। गोदिक ने महज 16 साल की उम्र में 4 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 2.9 करोड़) का इनाम जीता है जिसकी वजह से इस समय उनकी जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने ‘ब्रेकथ्रू जूनियर चैलेंज’ जीतकर इतिहास रचा है।

यह एक ग्लोबल प्रतियोगिता है जिसमें देश विदेश के छात्र हिस्सा लेते हैं। इन छात्रों की उम्र 13 वर्ष से 16 वर्ष के बीच होती है। गोदिक इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इस प्रतियोगिता में छात्रों को भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, और गणित पर रिसर्च करने के वीडियो भेजने पड़ते हैं। इस मुकाबले में बच्चों के आविष्कार, काम और उनकी क्रिएटीविटी के आधार पर विजेता चुना जाता है। इन बच्चों के काम को देखकर यहां पब्लिक वोटिंग भी कराई जाती है।

मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक गोदिक ने वैश्विक विज्ञान वीडियो के ‘ब्रेकथ्रू जूनियर चैलेंज’ की चौथी वार्षिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर इसे अपने नाम कर लिया इस प्रतियोगिता में देश विदेश के कुल 8 हजार छात्रों ने हिस्सा लिया था।

जानिए कौन है गोदिक

इस साल का ‘ब्रेकथ्रू जूनियर चैलेंज’ जीतने वाले गोदिक बेंगलुरू के कोरमंगला स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र हैं उन्होंने जीव विज्ञान श्रेणी में सर्केडियन रिदम पर वीडियो बनाया था जो हमारे शरीर की दैनिक क्रिया में मानसिक और शारीरिक परिवर्तन को बताता है। यह खिताब जीतने के बाद गोदिक ने बताया कि इस मुकाबले में हिस्सा लेकर जीतना उनके लिए जीवन बदलने वाला अनुभव रहा है।

chat bot
आपका साथी