बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट में भीषण अाग, अंदर सो रहे पांच कर्मियों की मौत

कमल मिल हादसे को अभी कुछ ही दिन हुए है कि बेंगलुरु में एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।

By Arti YadavEdited By: Publish:Mon, 08 Jan 2018 08:18 AM (IST) Updated:Mon, 08 Jan 2018 12:38 PM (IST)
बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट में भीषण अाग,  अंदर सो रहे पांच कर्मियों की मौत
बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट में भीषण अाग, अंदर सो रहे पांच कर्मियों की मौत

बेंगलुरु, एएनआइ। रेस्टोरेंट में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कमल मिल हादसे को अभी कुछ ही दिन हुए है कि बेंगलुरु में एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। इस आग ने 5 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। कर्नाटक के मंत्री केजे जॉर्ज ने हादसे में मारे जाने वाले लोगों के परिजनों को 5 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है। 

 

हादसे के दौरान रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारी अंदर ही सो रहे थे। आग लगने के कारण वो अंदर ही फंस गए और आग की लपटों की चपेट में आकर मौत का शिकार हो गए। मृतकों की पहचान स्वामी (23), प्रसाद (20), मंजूनाथ (45), कीर्ति (24) और महेश (35) के रुप में की गई है। अभी तक आग लगने की वजहों का पता नहीं लग पाया है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

सोमवार सुबह ये हादसा सब्जी मंडी इलाके की कुंबारा सांघा बिल्डिंग में हुआ। इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कैलाश बार और रेस्टोरेंट है। पुलिस के मुताबिक करीब 2.30 बजे रेस्टोरेंट से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। आग लगने का पता चलने पर इसकी सुचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया, लेकिन रेस्टोरेंट में फंसे कर्मचारियों को बचा नहीं पाए। बता दें कि कुछ हि दिन पहले कमला मिल्स में स्थित बार और रेस्टोरेंट में आग लगने से 14 लोगों की मौत और कई घायल हो गए थे।  

यह भी पढ़ें: दुश्मन देश को देंगे मात, पाकिस्तान की गोलाबारी से बचाएंगे 14,400 बंकर

chat bot
आपका साथी