राष्ट्रपति भवन पहुंची आंग सान सू की का भव्य स्वागत, कई मुद्दों पर सहमति के आसार

म्यांमार की विदेश मंत्री आंग सान सू की ने कहा कि विकास के रास्ते पर दोनों देश मिलकर आगे बढ़ सकते हैं।

By Lalit RaiEdited By: Publish:Tue, 18 Oct 2016 10:45 AM (IST) Updated:Tue, 18 Oct 2016 03:02 PM (IST)
राष्ट्रपति भवन पहुंची आंग सान सू की का भव्य स्वागत, कई मुद्दों पर सहमति के आसार

नई दिल्ली(एएनआई)। म्यांमार की राष्ट्रीय सलाहकार एवं विदेश मंत्री आंग सान सू की भारत दौरे पर है। जहां उनकी मुलाकात में देश के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व से हुई। पीएम मोदी के निमंत्रण पर भारत आई सू की का आज राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह हुआ। यहां सू की मुलाकात पीएम मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से हुई। उन्होंने कहा कि उन्हें वापस भारत आकर खुशी महसूस हो रही है। दोनों देश एक-दूसरे के करीबी है, साथ दोनों देशों के बीच बेहतर रिश्तों की वकालत की।

मोदी और आंग सान सू की के बीच द्विपक्षीय बैठक होनी है। इसमें ऊर्जा के क्षेत्र में कई समझौते होने की संभावना है। वहीं भारत द्वारा म्यांमार में गैस ब्लॉक को लेकर सहमति बनने के आसार हैं। दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। वहीं आतंकवाद और पूर्वोत्तर राज्य में सक्रिय उग्रवादी संगठनों के खिलाफ प्रतिबंध और सीमा प्रबंधन पर वार्ता हो सकती है।

राष्ट्रपति भवन पहुंची आंग सान सू की का हुआ भव्य स्वागत

म्यांमार की अधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भारत का म्यांमार में वर्ष 1988 में 732 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश था, जो कि वर्ष 2015-16 में 1.711 अमेरिकी डॉलर हो गया है। ऐसे में दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार में तेजी लाने पर जोर दे सकते हैं। सूकी की प्रमुख भारतीय उद्योगपतियों के साथ द्विपक्षीय आर्थिक एवं वाणिज्यिक संबंधों की बैठक को इसी रणनीति के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है।

आंग सांग सू की की पार्टीनेशनल लीग फार डेमोक्रेसी ने देश में पांच दशक के सैन्य शासन को समाप्त किया। नोबेल पुरस्कार विजेता सू की अपनी कालेज समय में अपना लंबा समय भारत में गुजार चुकी है। उन्होंने दिल्ली स्थित लेडी श्री राम कालेज से पढ़ाई की है। भारत द्वारा सू की को अंतरराष्ट्रीय समझ के लिए 1992 में जवाहर लाल नेहरु पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है। उस समय वह म्यांमार में सैन्य शासन में नजरबंद थी।

chat bot
आपका साथी