असम में हुक्का बार तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश, लाइसेंस पर भी लगी पाबंदी

असम के गुवाहाटी में तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए गए हैं। गुवाहाटी नगर निगम द्वारा हुक्का बार के लिए व्यापार लाइसेंस के नवीकरण या जारी करने के लिए कोई और आवेदन नहीं किया जाएगा। पढ़े पूरी खबर।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sat, 19 Dec 2020 12:44 PM (IST) Updated:Sat, 19 Dec 2020 12:44 PM (IST)
असम में हुक्का बार तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश, लाइसेंस पर भी लगी पाबंदी
असम में हुक्का बार तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश, लाइसेंस पर भी लगी पाबंदी

दिसपुर, एएनआइ। असम के गुवाहाटी में तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए गए हैं। राज्य सरकार ने यह आदेश जारी किए हैं। इस दौरान गुवाहाटी नगर निगम द्वारा 'हुक्का बार' के लिए व्यापार लाइसेंस के नवीकरण या जारी करने के लिए कोई और आवेदन नहीं किया जाएगा। 

बता दें कि गुवाहाटी में काफी अच्छी संख्या में हुक्का बार हैं। इससे पहले इसी साल सितंबर में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी उत्तर प्रदेश में हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिए गए थे। हाईकोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव को आदेश दिया था कि वह राज्य में किसी भी रेस्टोरेंट या कैफे को हुक्का बार चलाने की अनुमति न दें।  

chat bot
आपका साथी