आसाराम मामले के गवाह का परिवार दहशत में, सुरक्षा बढ़ाई

आसाराम के खिलाफ मामले के गवाह अखिल गुप्ता के परिवार की सुरक्षा, पानीपत में एक अन्य मुख्य गवाह पर हमले के बाद बढ़ा दी गई है। गुप्ता की कुछ समय पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Fri, 15 May 2015 01:21 AM (IST) Updated:Fri, 15 May 2015 05:09 AM (IST)
आसाराम मामले के गवाह का परिवार दहशत में, सुरक्षा बढ़ाई

मुजफ्फरनगर। आसाराम के खिलाफ मामले के गवाह अखिल गुप्ता के परिवार की सुरक्षा, पानीपत में एक अन्य मुख्य गवाह पर हमले के बाद बढ़ा दी गई है। गुप्ता की कुछ समय पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नई मंडी थाना के एसएचओ अरुण सिंह ने बताया कि पानीपत में एक गवाह पर हमले के बाद मृत अखिल गुप्ता के परिवार की सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है।

आसाराम के खिलाफ बलात्कार के एक मामले में गुप्ता मुख्य गवाह था। 11 जनवरी 2015 को अज्ञात हमलावरों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। इस बीच मृतक के पिता नरेश गुप्ता ने आरोप लगाया है कि वे दहशत में जी रहे हैं क्योंकि पुलिस उनके बेटे की हत्या होने के चार महीने बाद भी आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है।

अज्ञात हमलावरों ने बुधवार को हरियाणा के पानीपत में महेंद्र चावला को गोली मार दी थी। वह आसाराम के बेटे नारायण साई के खिलाफ बलात्कार के मामले का मुख्य गवाह है।

महेंद्र चावला की नहीं टूटी बेहोशी

यौन शोषण के मामले में घिरे आसाराम और उसके पुत्र नारायण साई के खिलाफ गवाही देने वाले सनौली खुर्द के महेंद्र चावला की बेहाशी अभी टूटी नहीं है। उन्हें बदमाशों की दो गोली लगी है। यहां प्रेम अस्पताल में भर्ती चावला के बयान देने के बाद ही वारदात से संबंधित राज बाहर आ सकते हैं। बृहस्पतिवार को सारा दिन स्थानीय पुलिस गुजरात पुलिस के आने का इंतजार भी करती रही। संभावना है कि गुजरात पुलिस देर रात या फिर शुक्रवार सुबह महेंद्र चावला से पूछताछ कर सकती है। तब तक उनके सही ढंग से होश में आने की भी उम्मीद है।

वहीं पुलिस ने महेंद्र चावला के गनमैन भरत की वारदात में संलिप्तता को फिलहाल नहीं मान रही है। इसमें उसे एक तरह से क्लीनचिट मिल सकती है।सनौली खुर्द निवासी महेंद्र चावला दुष्कर्म के मामले में फंसे आसाराम व उसके बेटे नारायण साई के खिलाफ गवाह है। इसको लेकर चावला ने जान का खतरा बताया था। उसे पुलिस की ओर से 9 मई को सिपाही भरत को गनमैन दिया था।

बुधवार सुबह दो बदमाशों ने सनौली खुर्द में किराये के मकान में रह रहे चावला को गोली मार दी। महेंद्र चावला के मामा धनसौली गांव के हेमराज ने बताया कि वह बुधवार दोपहर से ही महेंद्र के साथ प्रेम अस्पताल में है। उसे बेहोशी छाई हुई है। वह बोल नहीं पा रहा है।

chat bot
आपका साथी