'थाने में आग लगा दो' कहने वाली विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

किसान आंदोलन के दौरान विधायक अपने कार्यकर्ताओं से थाने में आग लगाने की बात कह रही थीं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Thu, 29 Jun 2017 10:24 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jun 2017 10:34 AM (IST)
'थाने में आग लगा दो' कहने वाली विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
'थाने में आग लगा दो' कहने वाली विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

 शिवपुरी(एएनअाई)। करैरा विधायक शकुंतला खटीक और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीनस गोयल के खिलाफ बुधवार को करैरा कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। किसान आंदोलन के दौरान विधायक अपने कार्यकर्ताओं से थाने में आग लगाने की बात कह रही थीं। मामला दर्ज होने के बाद से ही विधायक और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फरार हैं।

गौरतलब है कि मंदसौर घटना के विरोध में करैरा में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से उलझीं कांग्रेस की विधायक शकुंतला खटीक के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। उन पर थाने को जलाने के लिए उकसाने, सरकारी काम में रुकावट और किसानों को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप लगा है। खटीक से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह थाने में आग लगा दो... थाने में आग लगा दो कहती दिख रही थीं।

शकुंतला खटीक ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा पानी की बौछार मारने को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा था कि थाने में आग लगा दो। उस समय उनके साथ भीड़ मौजूद थी। गौरतलब है कि खटीक मंदसौर में पुलिस फायरिंग में मारे गए किसानों को लेकर प्रदर्शन कर रही थीं।

chat bot
आपका साथी