असम में एक और शव मिलने से तनाव

गुवाहाटी। असम के डारंग जिले में गुरुवार को एक शव मिलने से तनाव फैल गया। प्रशासन ने तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को किसी तरह शांत कराया। कोकराझाड़ जिले में हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार बोडो पीपुल्स फ्रंट के विधायक प्रदीप कुमार ब्रह

By Edited By: Publish:Thu, 06 Sep 2012 08:41 PM (IST) Updated:Thu, 06 Sep 2012 09:59 PM (IST)
असम में एक और शव मिलने से तनाव

गुवाहाटी। असम के डारंग जिले में गुरुवार को एक शव मिलने से तनाव फैल गया। प्रशासन ने तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को किसी तरह शांत कराया। कोकराझाड़ जिले में हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार बोडो पीपुल्स फ्रंट के विधायक प्रदीप कुमार ब्रह्म को गुरुवार को जमानत मिल गई।

विधायक को जमानत हाई कोर्ट से मिली। उन्हें गत 23 अगस्त को कोकराझाड़ से गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि असम हिंसा के दौरान उन्होंने हाथ में अत्याधुनिक हथियार लेकर स्थानीय लोगों को उपद्रव के लिए उकसाया था। डारंग में मिले शव से इस सांप्रदायिक हिंसा में मरने वालों की संख्या 97 हो गई है। अब भी लाखों लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। असम सरकार व बोडोलैंड क्षेत्रीय स्वायत्त जिला प्रशासन ने गुरुवार को निर्णय लिया कि हिंसा से प्रभावित 12 हजार विस्थापित परिवारों का पुनर्वास पहले चरण में किया जाएगा। बचे हुए शरणार्थियों का पुनर्वास विभिन्न चरणों में होगा। विस्थापितों का पुनर्वास उनके जमीन के रिकॉर्ड के आधार पर किया जा रहा है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि जिन लोगों के जमीन के रिकॉर्ड नहीं मिल पाएंगे उनके पुनर्वास पर बाद में विचार होगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी