COVID-19 पॉजीटिव फरजान और रहमान के खिलाफ होगी FIR, होम क्वारंटाइन दिशा-निर्देशों के उल्लंघन का आरोप

इन पर यह भी आरोप है कि ये लोग क्वारंटाइन परियड के दौरान घूमने और इसके साथ ही लोगों को इसके बारे में गलत जानकारी भी दी।

By Neel RajputEdited By: Publish:Wed, 01 Apr 2020 08:00 AM (IST) Updated:Wed, 01 Apr 2020 08:00 AM (IST)
COVID-19 पॉजीटिव फरजान और रहमान के खिलाफ होगी FIR, होम क्वारंटाइन दिशा-निर्देशों के उल्लंघन का आरोप
COVID-19 पॉजीटिव फरजान और रहमान के खिलाफ होगी FIR, होम क्वारंटाइन दिशा-निर्देशों के उल्लंघन का आरोप

नई दल्ली, एएनआइ। कोरोना वायरस पीड़ित फरजान अली और रहमान के खिलाफ अंडमान और निकोबार के डिप्टी कमीशनर को FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया है। इन पर होम क्वारंटाइन के दौरान दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप है। इसके साथ ही इन पर यह भी आरोप है कि ये लोग क्वारंटाइन परियड के दौरान घूमने और इसके साथ ही लोगों को इसके बारे में गलत जानकारी भी दी।

उत्तराखंड में होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर 31 लोगों के खिलाफ FIR

उत्तराखंड में कोरोना वायरस रोकने के लिए क्वारंटाइन के लिए भेजे गए 31 लोगों के खिलाफ नियमों का उल्लंघन करने पर एफआइआर दर्ज की गई है। यहां देश और विदेश से आए कुछ लोगों को होम क्वारंटाइन पर रखा गया थ लेकिन इन लोगों ने नियमों का पालन नहीं किया, जिसके चलते उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। राज्य में ऐसा करने वाले 31 लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ धारा 188, 268, 269 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विदेश से लौटे 248 लोग होम क्वारंटाइन से बाहर

14 जनवरी के बाद से अब तक विदेश से 588 लोग भारत लौट चुके हैं, ये सभी लोग होम क्वारंटाइन में थे। इन लोगों में से 248 लोग होम क्वारंटाइन से बाहर आ चुके हैं। इनमें से किसी में भी अभी तक कोरोना संक्रमण नहीं मिला है। शेष 340 लोग फिलहाल होम क्वारंटाइन में ही हैं।

उत्तराखंड में किशोरी मौतपर 8 लोग होम क्वारंटाइन पर

उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्वालापुर थाना क्षेत्र के योगी विहार में एक किशोरी की मौत के बाद परिवार के आठ लोगों को होम क्वारंटाइन पर भेज दिया गया है। मंगलवार को इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। हालांकि पूछताछ में किशोरी के घरवालों के दूसरे देश या प्रदेश से लौटने की बात सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि दुनियाभर में इस वक्त कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। कई देशों में तो कोरोना ने इस वक्त आतंक मचाया हुआ है।

chat bot
आपका साथी