Andhra Pradesh: गैस सिलेंडर में जोरदार धमाके से ढहा पड़ोसी का मकान, मलबे में दबकर 4 लोगों की मौत; दो घायल

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद एक मकान की दीवार ढह गई है। मलबे में दबने से चार लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा दो लोग घायल भी हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Sat, 28 May 2022 09:52 AM (IST) Updated:Sat, 28 May 2022 10:26 AM (IST)
Andhra Pradesh: गैस सिलेंडर में जोरदार धमाके से ढहा पड़ोसी का मकान, मलबे में दबकर 4 लोगों की मौत; दो घायल
आंध्र प्रदेश में सिलेंडर ब्लास्ट, दीवार ढहने से चार लोगों की मौत

अमरावती, एएनआइ। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। एक मकान में गैस सिलेंडर में धमाके से पड़ोस के मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में दो लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। ये हादसा मुलकालेदु गांव में हुआ है।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया था। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

Andhra Pradesh | Four people died, two injured after the wall of a house collapsed following a gas cylinder explosion at a neighbouring house in Mulakaledu Village of Anantpur district. Police officials at the spot. A case is being registered and further investigation is underway pic.twitter.com/j1MtTVj6Rk

— ANI (@ANI) May 28, 2022

अनंतपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) फकीरप्पा ने बताया कि आज तड़के मुलकालेदु गांव में एक आवास में एक सिलेंडर फट गया था। विस्फोट के प्रभाव के कारण पड़ोसी के मकान की दीवार गिर गई और चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान कार्य किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिया गया है। साथ ही मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

chat bot
आपका साथी