आंध्र प्रदेश के आईटी और उद्योग मंत्री गौतम रेड्डी का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन

मेकापति गौतम रेड्डी का आज निधन हो गया। वें आंध्र प्रदेश सरकार में उद्योग वाणिज्य और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री थे। अचानक सीने में तेज दर्द के बाद दिल का दौरा पड़ने के कारण हैदराबाद के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली।

By Ashisha RajputEdited By: Publish:Mon, 21 Feb 2022 10:04 AM (IST) Updated:Mon, 21 Feb 2022 10:04 AM (IST)
आंध्र प्रदेश के आईटी और उद्योग मंत्री गौतम रेड्डी का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन
आंध्र प्रदेश के आईटी और उद्योग मंत्री गौतम रेड्डी का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन

नई दिल्ली, एएनआइ। मेकापति गौतम रेड्डी का जन्म 31 दिसंबर 1976 हुआ था। वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो आंध्र प्रदेश सरकार में उद्योग, वाणिज्य और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री थे। अचानक सीने में तेज दर्द के बाद, दिल का दौरा पड़ने के कारण हैदराबाद के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली।

उन्होंने हाल ही में दुबई में एक व्यापार प्रदर्शनी में भाग लिया था और वह कल ही दुबई से भारत लौटे थे। वह राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निवेशकों को जोड़ने के लिए दुबई गए थे।

50 वर्षीय गौतम रेड्डी नियमित रूप से व्यायाम किया करते थे और उनका अच्छा स्वास्थ्य भी था। उनके अचानक निधन से हर कोई सदमे में है। 

बता दें कि उन्होंने 2019 आंध्र प्रदेश विधान सभा चुनाव और 2014 आंध्र प्रदेश विधान सभा चुनाव दोनों में आत्मकुर निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य के रुप में जीत हासिल की थी।

chat bot
आपका साथी