आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री के बेटे सहित 10 लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ

आंध्र पदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आज अपनी कैबिनेट का विस्तार किया है।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Sun, 02 Apr 2017 11:21 AM (IST) Updated:Sun, 02 Apr 2017 02:12 PM (IST)
आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री के बेटे सहित 10 लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ
आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री के बेटे सहित 10 लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ

 अमरावती (आईएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। अपनी पुरानी कैबिनेट से पांच मंत्रियों को हटाकर 10 नए मंत्रियों को शामिल किया जिनमें उनका बेटा नारा लोकेश भी शामिल है। राज्यपाल ई.एस.एल नरसिम्हन ने राज्य के नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

विपक्षी दल वाईएसआर कांग्रेस छोड़कर सत्ताधारी तेलगुदेशम पार्टी में शामिल हुए तीन लोगों को भी मंत्री परिषद में जगह मिली है। आपको बता दें कि नायडू के बेटे लोकेश मार्च में चुनकर राज्य विधान परिषद में पहुंचे हैं। 34 वर्षीय लोकेश स्टैनफोर्ड बिजनेस स्कूल से ग्रेजुएट हैं और वर्तमान में टीडीपी के महासचिव भी है। मंत्रीपद की शपथ लेने के बाद लोकेश ने अपने पिता और राज्यपाल के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। 

मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले वाईएसआरसी के चार विधायकों में आर वी सुजाय कृष्ण राव, भूमा अखिल प्रिया, सी आदिनारायण रेड्डी और एन अमरनाथ रेड्डी शामिल हैं। आपको बता दे कि नायडू ने जून, 2014 में नए आध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।  19 मंत्रियों की कैबिनेट में सहयोगी भारतीय जनता पार्टी के दो सदस्य भी मंत्री हैं।

यह भी पढ़ें: तेदेपा सांसद, विधायक ने अधिकारी से माफी मांगी

यह भी पढ़ें: विधान परिषद की नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में YSR कांग्रेस को करारा झटका

chat bot
आपका साथी