सड़क पर पैंट-शर्ट पहनकर जा रहा था हाथी, आनंद महिंद्रा बोले- 'अतुल्य भारत', जानें- लोगों ने क्या कहा

anand mahindra आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर अपने एक नए पोस्ट में एक हाथी की तस्वीर शेयर की है लेकिन आनंद महिंद्रा ने अपने पोस्ट में पैंट-शर्ट पहने हुए एक हाथी की फोटो शेयर की है। लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन्स

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 10:28 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:16 AM (IST)
सड़क पर पैंट-शर्ट पहनकर जा रहा था हाथी, आनंद महिंद्रा बोले- 'अतुल्य भारत', जानें- लोगों ने क्या कहा
आनंद महिंद्रा ने एक हाथी की तस्वीर शेयर की है। (फोटो ट्वीटर)

नई दिल्ली, एजेंसी। बिजनेस मैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया काफी सक्रिय रहते हैं। आए दिन मजेदार तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक हाथी की तस्वीर शेयर की है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर अपने एक नए पोस्ट में एक हाथी की तस्वीर (elephant photo) शेयर की है, लेकिन आनंद महिंद्रा ने अपने पोस्ट में पैंट-शर्ट पहने हुए एक हाथी की फोटो शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि अतुल्य भारत। जैसा कि तस्वीर में आप देख सकते हैं कि हाथी बैंगनी शर्ट और सफेद पैंट पहने है और साथ ही उसने काले रंग की बेल्ट भी लगाई है। और वह अपने महावत के साथ जा रहा है। आनंद महिंद्रा ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा किअतुल्य भारत, एलि-पैंट...।

Incredible India. Ele-Pant... pic.twitter.com/YMIQoeD97r— anand mahindra (@anandmahindra) March 3, 2021

आनंद महिंद्रा की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और इस पर अबतक 7 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट को काफी मजा कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में लोग ढेरों मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

आनंद महिंद्रा के ट्वीट पर एक यूजर ने कहा कि ऐसा लगता है कि वह फटी जींस पहने हुए है ... काफी फैशनेबल है। एक यूजर ने लिखा कि हाथी के लिए पैंट और महावत के लिए लुंगी।

वहीं सोनम चौहान नाम के यूजर ने लिखा '' वो सब तो ठीक है, पर दर्जी ने नाप कैसे लिया होगा?''

chat bot
आपका साथी