केरल में आज जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह, BJP पदाधिकारियों की बैठक में भी होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम केरल के त्रिशूर के दक्षिण गोपुरा नाडा में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वह अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। तो वहीं अपने संबोधन के बाद भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में भी शामिल होंगे।(फाइल फोटो)

By Preeti GuptaEdited By: Publish:Sun, 12 Mar 2023 12:10 PM (IST) Updated:Sun, 12 Mar 2023 12:10 PM (IST)
केरल में आज जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह, BJP पदाधिकारियों की बैठक में भी होंगे शामिल
केरल में आज जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह

तिरुवनंतपुरम, पीटीआई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम केरल में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वह अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। बीजेपी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक अमित शाह के दोपहर तक त्रिशूर पहुंचने की उम्मीद है। जहां से वह प्रसिद्ध शक्थान थमपुरन महल भी जाएंगे। शक्थान थमपुरन महल को 1795 में केरल-डच शैली में कोचीन के तत्कालीन साम्राज्य के शक्तिशाली शासक, सकथन थम्पुरन द्वारा पुनर्निर्मित किया गया था।

दक्षिण गोपुरा नाडा में जनसभा को संबोधित करेंगे शाह

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी नेता शोभा कारनदलाजे गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगी। इसके बाद में शाह सकथन तंपुरन स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। तो वहीं शाम चार बजे अमित शाह का त्रिशूर के दक्षिण गोपुरा नाडा में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। कथित तौर पर, शाह केरल में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में भी शामिल होंगे। शाह का दक्षिणी राज्य का दौरा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि भाजपा 2024 के आगामी आम चुनावों में केरल में अपनी छाप छोड़ने की कोशिश कर रही है।

शक्थान थमपुरन महल में भी जाएंगे शाह

गृह मंत्री अमित शाह वडक्कुमनाथन मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। यह भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है। अपने करेल दौरे की जानकारी खुद गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की है। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि कल, मैं त्रिशूर में केरल के वीर-पुत्र शक्ति थमपुरन के महल का दौरा करूंगा। वह आधुनिक त्रिशूर के संस्थापक थे। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और ज्ञान ने त्रिशूर को केरल की सांस्कृतिक राजधानी में बदल दिया। साथ ही अमित शाह ने यह भी कहा कि वह त्रिशूर के शक्थान थमपुरन महल में कुछ समय बिताने के लिए बेताब हैं।

CISF के 54वें स्थापना दिवस परेड में शामिल हुए शाह

गौरतलब है कि आज गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद में CISF के 54वें स्थापना दिवस परेड में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति आने वाले समय में भी जारी रहेगी। उन्होंने आगे ये भी कहा कि देश के किसी भी हिस्से में अलगाववाद, आतंकवाद और देश विरोधी गतिविधियों से सख्ती से निपटा जाएगा।

यह भी पढे़ं- Goa Wildfire: धधक रहा गोवा का जंगल, आग बुझाने के लिए IAF कर रही कड़ी मशक्कत; 25000 लीटर पानी भी बेअसर

chat bot
आपका साथी