Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस बने आधुनिक इतिहास के सबसे अमीर शख्स

दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन के संस्पाथक जेफ बेजोस आधुनिक इतिहास (Modern History) के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

By Nancy BajpaiEdited By: Publish:Tue, 17 Jul 2018 09:29 AM (IST) Updated:Tue, 17 Jul 2018 06:09 PM (IST)
Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस बने आधुनिक इतिहास के सबसे अमीर शख्स
Amazon के संस्थापक जेफ बेजोस बने आधुनिक इतिहास के सबसे अमीर शख्स

नई दिल्ली (जेएनएन)। दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन के संस्पाथक जेफ बेजोस आधुनिक इतिहास के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 150 अरब डॉलर के पार हो गई है, जो कि माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स की संपत्ति से 55 अरब डॉलर ज्यादा है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स की ओर से ये जानकारी दी गई है।

1982 के बाद अबतक के सबसे अमीर व्यक्ति

हाल ही में 54 वर्षीय बेजोस को फोर्ब्स ने भी सबसे अमीर शख्स घोषित किया था। बता दें कि 1999 में बेजोस की संपत्ति कुछ समय के लिए 100 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गई थी। जिसकी आज के वक्त में करीब 149 अरब डॉलर कीमत है। इस तरह अमेजॉन के संस्थापक बेजोस 1982 से लेकर अब तक के इतिहास में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

संपत्ति में 52 अरब डॉलर का इजाफा

इस साल बेजोस की कुल संपत्ति में 52 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, जो कि मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति से भी ज्यादा है। हाल में ही मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स भी बने हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी की कुल जितनी संपत्त‍ि है उससे ज्यादा तो जोसेफ की एक साल में संपत्त‍ि (52 अरब डॉलर) बढ़ चुकी है। मुकेश अंबानी की कुल संपत्त‍ि 44.3 अरब डॉलर है।

बिल गेट्स दूसरे, वारेन तीसरे स्थान पर

ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक अमीर आदमियों की इस लिस्ट में बेजोस के बाद बिल गेट्स 95.5 अरब डॉलर के साथ दूसरे और पूंजी बाजार निवेशक वारेन बफेट 83 अरब डॉलर संपत्त‍ि के साथ तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि, इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता है कि बिल गेट्स ने अगर अपनी संपत्त‍ि का बड़ा हिस्सा 'बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन' को दान न किया होता, तो उनकी भी संपत्त‍ि 150 अरब डॉलर से ज्यादा होती।

chat bot
आपका साथी