हेलीकाप्टर हादसे में मारे गए जवानों के आश्रितों को दस-दस लाख की मदद

प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सीतापुर में हेलीकाप्टर दुर्घटना के शिकार वायु सेना के सात जवानों के आश्रितों को दस-दस लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। वायुसेना का हेलीकाप्टर एएलएच-370 ध्रुव ने शुक्रवार को बरेली से इलाहाबाद के लिए उड़ान भरी। तकनीकी गड़बड़ियों के चलते यह हेलीकाप्टर सीतापुर में

By Edited By: Publish:Sat, 26 Jul 2014 11:01 PM (IST) Updated:Sat, 26 Jul 2014 11:03 PM (IST)
हेलीकाप्टर हादसे में मारे गए जवानों के आश्रितों को दस-दस लाख की मदद

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सीतापुर में हेलीकाप्टर दुर्घटना के शिकार वायु सेना के सात जवानों के आश्रितों को दस-दस लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

वायुसेना का हेलीकाप्टर एएलएच-370 ध्रुव ने शुक्रवार को बरेली से इलाहाबाद के लिए उड़ान भरी। तकनीकी गड़बड़ियों के चलते यह हेलीकाप्टर सीतापुर में दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिसमें विंग कमांडर टीएनबी सिंह, स्क्वाड्रन लीडर आर मनु, सार्जेट आर पांडा, जूनियर वारंट अफसर मुखर्जी, कारपोरल मनोज यादव, कारपोरल आर.के सिंह और कारपोरल एलएसी नायडू का निधन हो गया था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए जवानों के आश्रितों को दस-दस लाख रुपए की आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है।

पढ़ें: सहारनपुर हिंसा अखिलेश सरकार गिराने की साजिश: नरेश अग्रवाल

chat bot
आपका साथी