फिर शुरू हुआ बी777 का संचालन, 5जी विवाद के चलते एयर इंडिया ने रद कर दी थीं US जाने वाली उड़ानें

अपनी ने बताया कि बोइंग ने अमेरिका में बी777 के संचालन के लिए एआई को मंजूरी दे दी है। पहली उड़ान आज सुबह जेएफके के लिए रवाना हुई है। अन्य उड़ानें दिन में शिकागो के लिए रवाना होंगी।

By Neel RajputEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 11:16 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 11:16 AM (IST)
फिर शुरू हुआ बी777 का संचालन, 5जी विवाद के चलते एयर इंडिया ने रद कर दी थीं US जाने वाली उड़ानें
एयर इंडिया ने बताया कि अमेरिका में उड़ान भरने वाले बी777 के मामले को सुलझा लिया गया है (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एएनआइ। अमेरिकी प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद एयर इंडिया ने बी777 का संचालन फिर से शुरू कर दिया है। एयरलाइन कंपनी ने इस संबंध में जानकारी दी है। एयर इंडिया ने पिछले दिनों 5जी विवाद के चलते अमेरिका जाने वाली आठ से ज्यादा फ्लाइट्स को रद कर दिया था।

After approval from the US authority, Air India has resumed B777 operations to the US today… Due to 5G rollout, Air India had so far canceled more than 8 flights to the USA: Airline officials— ANI (@ANI) January 20, 2022

न्यूज एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, कंपनी ने बताया कि बोइंग ने अमेरिका में बी777 के संचालन के लिए एआई को मंजूरी दे दी है। पहली उड़ान आज सुबह जेएफके के लिए रवाना हुई है। अन्य उड़ानें दिन में शिकागो के लिए रवाना होंगी। एसएफओ फंसे हुए यात्रियों को ले जाने की व्यवस्था पर काम कर रहे हैं। एयर इंडिया ने बताया कि अमेरिका में उड़ान भरने वाले बी777 के मामले को सुलझा लिया गया है।

बता दें कि अमेरिका में 5जी इंटरनेट की शुरुआत हो रही है, जिससे यूजर्स को सुपरफास्ट कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ इसने एयरलाइन कंपनियों की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी एयरपोर्ट्स के पास शुरू हो रहे 5G नेटवर्क से जुड़े खतरे को देखते हुए कई एयरलाइन कंपनियों ने अपनी कुछ उड़ानों को रद कर दिया था। इसके चलते यूएसए में एविएशन इंडस्ट्री इसका काफी विरोध कर रही है। इस वजह से वेरिजोन और एटीएंडटी ने एयरपोर्ट के आसपास 5G सेवाओं की लान्चिंग को फिलहाल टाल दिया है।

chat bot
आपका साथी