Karnataka Elections 2023: पहली सूची जारी करने के बाद अब AAP ने 60 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की रिलीज

आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। आप ने दूसरी लिस्ट में 60 उम्मीदवारों को विधानसभा का टिकट दिया है। पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। (फाइल फोटो)

By Preeti GuptaEdited By: Publish:Fri, 31 Mar 2023 04:35 PM (IST) Updated:Fri, 31 Mar 2023 04:35 PM (IST)
Karnataka Elections 2023: पहली सूची जारी करने के बाद अब AAP ने 60 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की रिलीज
ब AAP ने 60 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की रिलीज

बेंगलुरु, एएनआई। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारिखों का ऐलान हो चुका है। कर्नाटक विधानसभा की कुल 224 सीटों पर चुनाव होना है। चुनाव आयोग के मुताबिक कर्नाटक में एक चरण में चुनाव आयोजित किए जाएंगे।

10 मई को मतदान होगा वहीं, 13 मई को मतगणना होगी। सभी विपक्षी दलों ने जोरों- शोरों से तैयारियां शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है।

चिक्कोडी सीट से श्रीकांत को मिला टिकट

आप ने दूसरी लिस्ट में 60 उम्मीदवारों को विधानसभा का टिकट दिया है। वहीं, पार्टी ने कहा कि वह कर्नाटक के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारेगी।

आम आदमी पार्टी की पहली सूची में श्रीकांत पाटिल को चिक्कोडी विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। वहीं, पार्टी ने कर्नाटक की कागवाड सीट से गुरप्पा बी मगदम को चुनावी मैदान में उतारा है।

किस को कहां से मिला टिकट

आम आदमी पार्टी द्वारा जारी की गई दूसरी सूची में उन्होंने अराभवी विधानसभा सीट से इजाज़हम्मद कोट्टागी को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा गोकक विधानसभा से जॉन्स कुमार मारुति करेपागोल को टिकट मिला है और आनंद हम्पन्नवर को कित्तूर विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। देखिए पूरि लिस्ट।

उम्मीदवारों की औसत आयु 46 साल

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने 20 मार्च को कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। आप ने पहली लिस्ट में 80 उम्मीदवारों को विधानसभा का टिकट दिया था। पहली सूची जारी करने के बाद पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

जिसमें पार्टी के राज्य प्रमुख पृथ्वी रेड्डी ने कहा था कि पहली सूची के उम्मीदवार समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हैं। पहली सूची में उम्मीदवारों की औसत आयु केवल 46 साल है। वहीं, 50 प्रतिशत से ज्यादा उम्मीदवार 45 साल से भी कम उम्र के हैं।

यह भी पढ़ें- केरल: नाबालिग से यौन उत्पीड़न के दोषी को 20 साल की सजा, डेढ़ लाख का जुर्माना भी लगा

chat bot
आपका साथी