एनडीटीवी के बाद दो और चैनलों पर गिरी बैन की गाज

एनडीटीवी इंडिया और न्यूज टाइम असम के बाद सरकार ने आपत्तिजनक कटेंट को लेकर 'केयर वर्ल्ड टीवी चैनल' को 7 दिन के लिए बंद करने का निर्देश दिया है।

By kishor joshiEdited By: Publish:Sun, 06 Nov 2016 01:10 AM (IST) Updated:Sun, 06 Nov 2016 01:59 AM (IST)
एनडीटीवी के बाद दो और चैनलों पर गिरी बैन की गाज

नई दिल्ली (पीटीआई)। एनडीटीवी के साथ ही एक और चैनल को प्रसारण नियमों की अनदेखी का खामियाजा भुगतना पड़ गया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 'न्यूज टाइम असम' को एक दिन के लिए ऑफ एयर करने का आदेश दिया है।

मंत्रालय ने असम के इस चैनल से नौ नवंबर को अपना प्रसारण बंद रखने को कहा है। इसके अलावा सरकार ने 'केयर व‌र्ल्ड टीवी' को आपत्तिजनक कार्यक्रम प्रसारित करने पर इसी तारीख से सात दिनों के लिए ऑफ एयर करने का आदेश दिया है।

पढ़ें- तेजस्वी का ट्वीट -प्राइवेट चैनल स्तुति गान ना करे तो बैन कर देंगे क्या मोदी जी?

'न्यूज टाइम असम' पर कई बार प्रसारण संबंधी दिशा-निर्देशों के उल्लंघन का आरोप है। चैनल ने अपने एक कार्यक्रम में शारीरिक उत्पीड़न के शिकार एक बच्चे की पहचान उजागर कर दी। वह एक घरेलू नौकर के रूप में काम करता था। सरकार ने इसे गोपनीयता और बच्चे की गरिमा का उल्लंघन माना। इसके बाद अक्टूबर 2013 में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। चैनल का पक्ष सुनने के बाद इस मामले को देख रही अंतर मंत्रालयी समिति ने महसूस किया कि इसका प्रसारण एक दिन के लिए रोका जाना चाहिए। एक अन्य मामले में चैनल ने खून से लथपथ शव की तस्वीर दिखाई। इसके अलावा महिलाओं के लिए अपमानजक कार्यक्रम का भी प्रसारण किया।

दिशा-निर्देशों का बार-बार उल्लंघन किए जाने के बाद संसदीय समिति ने चैनल से माफीनामे का स्क्रॉल चलाने को कहा था। लेकिन चैनल द्वारा ऐसा नहीं किए जाने पर एक दिन के लिए प्रसारण रोकने की सिफारिश कर दी। इसके बाद सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने दो नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।

पढ़ें- चैनल पर पाबंदी को संसद सत्र में गरमाएंगे विपक्षी दल

chat bot
आपका साथी