आडवाणी भारत के राष्ट्रपति बनने के योग्य : नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा है कि भाजपा के बुजुर्ग नेता लालकृष्ण आडवाणी भारत के राष्ट्रपति बनने के लायक हैं। यह पद उनके कद के अनुरूप है। एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि आडवाणी उप प्रधानमंत्री रह चुके हैं इसलिए यदि उन्हें लोकसभा अध्यक्ष बनाया जाता त

By Edited By: Publish:Sat, 21 Jun 2014 08:24 PM (IST) Updated:Sun, 22 Jun 2014 01:32 PM (IST)
आडवाणी भारत के राष्ट्रपति बनने के योग्य : नितिन गडकरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा है कि भाजपा के बुजुर्ग नेता लालकृष्ण आडवाणी भारत के राष्ट्रपति बनने के लायक हैं। यह पद उनके कद के अनुरूप है। एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि आडवाणी उप प्रधानमंत्री रह चुके हैं इसलिए यदि उन्हें लोकसभा अध्यक्ष बनाया जाता तो उचित नहीं होता।

चैनल की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गडकरी ने कहा, 'आडवाणीजी देश के राष्ट्रपति बनने के पात्र हैं। हम सभी आडवाणीजी का सम्मान करते हैं और हम चाहते हैं कि उन्हें उनके दर्जे के अनुरूप पद मिले।' केंद्रीय परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 साल से अधिक उम्र के नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने का निर्णय बहुत सतर्कता लिया जिसकी वजह से पार्टी के आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे कुछ वरिष्ठ नेता मंत्रिमंडल में स्थान नहीं पा सके।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तुलना मेगा स्टार अमिताभ बच्चन से की जो पीढ़ी बदल जाने के कारण अब हीरो की भूमिका नहीं निभा सकते। पूर्व भाजपा अध्यक्ष गडकरी ने कहा कि अब से दस साल बाद नए लोगों को रास्ता देने के लिए उन्हें भी हटाया जा सकता है। उन्होंने मीडिया की उन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि जोशी योजना आयोग के उपाध्यक्ष बनना चाहते हैं।

पढ़ें: राजनैतिक पदों पर आसीन व्यक्तियों को अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए: वैंकेया नायडू

झारखंड के मुख्यमंत्री के लिए यशवंत सबसे सही व्यक्ति: आडवाणी

chat bot
आपका साथी