अभय चौटाला होंगे इनेलो विधायक दल के नेता

इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला इनेलो विधायक दल के नेता चुन लिए गए हैं। पेहवा के विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू को विधायक दल का उपनेता चुना गया है। राज्यसभा सांसद एवं नलवा से विधायक रणबीर सिंह गंगवा विधानसभा में पार्टी के चीफ व्हिप होंगे। रणवीर सिंह राज्यसभा सदस्य भी हैं ऐसे में

By Abhishake PandeyEdited By: Publish:Wed, 22 Oct 2014 09:59 AM (IST) Updated:Wed, 22 Oct 2014 10:00 AM (IST)
अभय चौटाला होंगे इनेलो विधायक दल के नेता

चंडीगढ़। इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला इनेलो विधायक दल के नेता चुन लिए गए हैं। पेहवा के विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू को विधायक दल का उपनेता चुना गया है। राज्यसभा सांसद एवं नलवा से विधायक रणबीर सिंह गंगवा विधानसभा में पार्टी के चीफ व्हिप होंगे। रणवीर सिंह राज्यसभा सदस्य भी हैं ऐसे में अगर वे विधानसभा में मुख्य सचेतक की भूमिका निभाते हैं तो उन्हें राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ेगा।

इनेलो विधायक दल की बैठक मंगलवार को नई दिल्ली में हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने की। इसमें पार्टी के सभी विधायकों, इनेलो प्रत्याशियों के अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी हिस्सा लिया। इससे पहले इनेलो प्रमुख चौ. ओमप्रकाश चौटाला की गैर मौजूदगी में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवतार सिंह भड़ाना, अभय चौटाला, हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा द्वारा विधानसभा चुनाव नतीजों के मद्देनजर दिया गया त्यागपत्र नामंजूर कर दिया।

बैठक में विधानसभा चुनावों के नतीजों पर भी व्यापक विचार विमर्श हुआ। निर्णय लिया गया कि पार्टी के सभी विधायक एवं पार्टी प्रत्याशी दिवाली के बाद अपने-अपने हलकों में जाकर मतदाताओं द्वारा दिए गए सहयोग और समर्थन के लिए उनका आभार जताएंगे व हलकों का दौरा करेंगे। इनेलो विधायक दल के नवनिर्वाचित नेता अभय सिंह चौटाला एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने चुनावों में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई दिन-रात मेहनत और लगन की सराहना की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता द्वारा इनेलो को दिए गए व्यापक सहयोग और समर्थन के लिए पार्टी आभारी है। जनता ने जो जनादेश दिया है पार्टी उसका सम्मान करती है और पार्टी को मतदाताओं ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हुए जनहित के लिए जी-जान से काम किया जाएगा।

पढ़े : काला धन रखने वालों के नाम खुले तो शर्मसार होगी कांग्रेस

chat bot
आपका साथी